Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बार्लोगंज-चामासारी मोटर मार्ग का किया भूमि पूजन 97.30 लाख की लागत से बनेगा मोटर मार्ग।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बार्लोगंज-चामासारी मोटर मार्ग का  किया भूमि पूजन 97.30 लाख की लागत से बनेगा मोटर मार्ग।

देहरादून मसूरी:- 03 मार्च को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा के अन्तर्गत बार्लोगंज-चामासारी मोटर मार्ग का विधिवत भूमि पूजन किया। सात किलोमीटर मीटर की लम्बाई वाली
मोटर मार्ग की लागत 97.30 लाख रुपए की लागत से पूर्ण किया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को 06 माह के भीतर निर्माण कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को निर्माण कार्य में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के लिए भी निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि इस मोटर मार्ग के निर्माण पूर्ण होने के उपरांत आबादी वाले क्षेत्र बार्लोगंज, खेतवाला, कम्पनी बाग एवं चामासारी के ग्रामवासी लाभान्वित होंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कई सालों से की जा रही मोटर मार्ग की मांग आज पूरी हो रही है। निश्चित रूप से मोटर मार्ग का निर्माण होने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

मंत्री जोशी ने कहा कि वर्ष 2012 में जब मैंने मसूरी विधानसभा से चुनाव लड़ा था तब मेरे द्वारा क्षेत्र वासियों से वायदा किया गया था। साथ ही इस बीच कई बाधाएं और टेक्निकल समस्या आई लेकिन आज मांग पूरी हुई है। शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण कर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा योजना का लोकार्पण भी किया जाएगा। केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर प्रदेश के चौमुखी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मंत्री ने कहा डबल इंजन की सरकार इस विकास योजना का शिलान्यास करती है, उसका लोकार्पण भी करती है।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जितेन्द्र त्रिपाठी, ग्राम प्रधान नरेंद्र मेलवान, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, सदस्य जिला पंचायत वीर सिंह चौहान, बीडीसी नीलम मेलवान, नारायण सिंह राणा, अनुज कौशल, मोहन पेटवाल, बूथ अध्यक्ष मुरारी रावत, अमित पंवार, सुभाष मेलवान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top