Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने तीन दिवसीय शक्ति वंदन कार्यक्रम किया निर्धारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताएंगे आभार ।

उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने तीन दिवसीय  शक्ति वंदन कार्यक्रम किया निर्धारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताएंगे आभार ।

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने तैयारियां तेज कर दी है भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय शक्ति वंदन कार्यक्रम निर्धारित किया है। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि 4 मार्च को पूरे प्रदेश में महिला मोर्चा मैराथन का आयोजन करने जा रही है ।उनका कहना है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति का उत्थान हुआ है और महिलाओं का सम्मान बढ़ा है इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताने के लिए मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

उनका कहना है कि 5 मार्च को प्रदेश में पदयात्रा/ स्कूटी रैली का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही पिछले 10 साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं सराहनीय कार्य किया है ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताने के लिए रैली का आयोजन किया जाएगा।

महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि 6 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक रैली होने जा रही है ऐसे में मंडल स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली का सीधा प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूरे प्रदेश के 270 मंडल में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें तकरीबन 1 लाख महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली का प्रसारण देखेंगी इसके लिए सभी मंडल पर एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को दिखाया जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा का कहना है कि 2024 का लोकसभा चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा इस तरह से कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है उनका कहना है कि उत्तराखंड राज्य में महिला मतदाताओं की भूमिका हमेशा से अहम रही है चुनाव में महिलाओं का भाजपा को अपार जन समर्थन मिल रहा है। ऐसे में एक बार फिर प्रदेश की नारी शक्ति भाजपा प्रत्याशियों को जिताकर तीसरी बार पीएम नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top