Breaking News
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल। 
मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल। 
सरकार आपके द्वारः न्याय पंचायत द्वारा में, प्रभारी मंत्री ने सुनी जन समस्याएं, 587 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ। 
सरकार आपके द्वारः न्याय पंचायत द्वारा में, प्रभारी मंत्री ने सुनी जन समस्याएं, 587 लाभार्थियों को मिला सेवाओं का लाभ। 
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया जनपद रुद्रप्रयाग का दौरा।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने किया जनपद रुद्रप्रयाग का दौरा।
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक प्रणाली से, 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को, DBT के माध्यम से पेंशन किया भुगतान।
मुख्यमंत्री धामी ने वन-क्लिक प्रणाली से, 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को, DBT के माध्यम से पेंशन किया भुगतान।
जीजीआईसी कौलागढ़ में, करियर जागरूकता कार्यशाला आयोजित।
जीजीआईसी कौलागढ़ में, करियर जागरूकता कार्यशाला आयोजित।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, हरिद्वार में ‘संत सम्मेलन’ में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, हरिद्वार में ‘संत सम्मेलन’ में किया प्रतिभाग।
खेल में कैरियर बनाएं पहाड़ के युवा, खेल मंत्री रेखा आर्या।
खेल में कैरियर बनाएं पहाड़ के युवा, खेल मंत्री रेखा आर्या।
उत्तराखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी, फरवरी से उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बिल का अतिरिक्त बोझ।
उत्तराखंड में बिजली दरों में बढ़ोतरी, फरवरी से उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बिल का अतिरिक्त बोझ।
सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।
सैन्य धाम के अंतिम चरणों में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

मसूरीवासियों को पेयजल की समस्या से जल्द मिलेगी निजात, 5 एसटीपी का निर्माण कार्य हुआ पूर्ण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

मसूरीवासियों को पेयजल की समस्या से जल्द मिलेगी निजात, 5 एसटीपी का निर्माण कार्य हुआ पूर्ण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

मसूरी पेयजल योजना सहित क्षेत्र की अन्य योजनाओं की समीक्षा करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून:- मसूरीवासियों को अब जल्द ही पेयजल की समस्या से निजात मिलने जा रही है। जल्द ही मसूरी पेयजल पुनर्गठन योजना को लोकार्पण किया जाएगा। सोमवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पेयजल निगम द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक के दौरान अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मसूरी में सीवरेज योजना के अंतर्गत 10 एसटीपी में से 05 एसटीपी निर्माण का कार्य पूर्ण हो गया है, इनमे कुलड़ी, लण्ढौर, भट्टाफॉल, हैप्पी वैली आदि शामिल है। शेष 05 एसटीपी में से 04 एसटीपी जिसमे लाइब्रेरी – भिलाडू, धोबीघाट, कैमलबैक, कंपनी गार्डन के एसटीपी का निर्माण कार्य गतिमान है, जिन्हें जनवरी 2025 तक पूर्ण कर लिया जाएगा। शेष एक आरकेडीया एसटीपी में वन स्वीकृति के उपरांत कार्य प्रारंभ किया जाएगा। लंढौर कैंट क्षेत्र में 9.30 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है, जिसमे दो जलाशयों का निर्माण किया जाना है।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को भारत सरकार से शीघ्र वन स्वीकृति से संबंधित विसंगति को दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर पेयजल निगम ईई संजीव वर्मा, एई पेयजल प्रेम कुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top