Breaking News
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं के विचार विकसित उत्तराखण्ड के निर्माण में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
मुख्य सचिव ने दलहन के एमएसपी पर, क्रय का प्रस्ताव केंद्र को भेजने के दिए निर्देश।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अथक प्रयासों से भैरव मंदिर के पुनर्निर्माण कार्य शुरू।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अथक प्रयासों से भैरव मंदिर के  पुनर्निर्माण कार्य शुरू।

देहरादून:- रुद्रप्रयाग 3 मार्च को बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के अथक प्रयासों से मंदिरों के जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण व विस्तारीकरण के कार्य सतत चल रहे हैं। पूर्व में विश्वनाथ मंदिर में अवस्थित भैरव मंदिर का पुनर्निर्माण भी शुरू किया जाएगा। भैरव मंदिर कुछ वर्ष पूर्व क्षतिग्रस्त हो गया था। स्थानीय जनता द्वारा लंबे समय से इसके पुनर्निर्माण की मांग कर रहे थे। इस पर बीकटीसी अध्यक्ष ने भैरव मंदिर के पुनर्निर्माण की घोषणा की थी। कुछ माह पूर्व तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर की छतरी के जीर्णोद्धार के बाद अब अति प्राचीन श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी की जीर्ण- शीर्ण छतरी के जीर्णोद्धार का कार्य भी रविवार को पूरा हो गया है,कल सोमवार को भगवान विश्वनाथ मंदिर की नव निर्मित छतरी को मंदिर के शीर्ष पर चढ़ाने के बाद कलश को भी शीर्ष पर स्थापित कर दिया जायेगा। इसके साथ ही ,दिल्ली के एक दानीदाता दिनेश कानोड़िया के सहयोग से विश्वनाथ मंदिर की छतरी जीर्णोद्धार का कार्य संपन्न हुआ है। छतरी को पौराणिक स्वरूप के ही अनुसार डिजाईन किया गया है। कल छतरी एवं कलश स्थापित करने के अवसर पर मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पांवर, मंदिर समिति के अधिकारी कर्मचारी, आचार्यगण एवं हकहकूकधारी मौजूद रहेंगे। यहां उल्लेखनीय है कि बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र द्वारा लगातार मंदिरों के जीर्णोद्धार, पुनर्निर्माण, विस्तारीकरण व सौंदर्यीकरण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। केदारनाथ धाम में आपदा में पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके इशानेश्वर मंदिर को बीकेटीसी अध्यक्ष ने गत वर्ष एक दानीदाता के माध्यम से लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि से रिकॉर्ड समय में संपन्न कराया। ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर परिसर के विस्तारीकरण व सौंदर्यीकरण और वहां स्थित पौराणिक महत्व के कोठा भवन के जीर्णोद्धार की विस्तृत परियोजना के प्रथम चरण का कार्य तेजी से गतिमान है। शिव, पार्वती के विवाह स्थल के रूप में प्रसिद्ध त्रिजुगीनारायण मंदिर और जोशीमठ स्थित भगवान बासुदेव मंदिर परिसर के विकास व सौंदर्यीकरण की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट डीपीआर शीघ्र ही तैयार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top