Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, साइकिल रिक्शा के चालक और सवारी बने, मोदी के जन्मदिवस पर साइकिल व रिक्शा किया भेट।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, साइकिल रिक्शा के चालक और सवारी बने,  मोदी के जन्मदिवस पर साइकिल व रिक्शा किया भेट।

मसूरी में स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लड्डू बाँटकर पीएम मोदी का मनाया जन्मदिवस, गणेश जोशी।

स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मसूरी वासियों और पर्यावरण मित्रों को दिलाई स्वच्छता की शपथ।

देहरादून/मसूरी :- मंगलवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत मसूरी वासियों और पर्यावरण मित्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मसूरी के 7 साइकिल रिक्शा चालकों को विगत दिनों आपदा के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुई साइकिल रिक्शा के स्थान पर अपने निजी सहयोग से साइकिल रिक्शा भेंट किया। कैबिनेट मंत्री ने माल रोड में साइकिल रिक्शा भी चलाया और साइकिल रिक्शा की सवारी भी की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ग़रीब कल्याण, किसान और जवान की चिंता करते हैं और आज ऐसा शुभ दिन है कि उनके जन्मदिवस के अवसर पर रोज़ी-रोटी और आर्थिकी की समस्या को ध्यान में रखते हुए सात रिक्शा चालकों को नए रिक्शा भेंट किए हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 74 किलो बूँदी के लड्डू का केक काटकर मोदी का जन्मदिवस मनाया। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लक्ष्मणपुरी लण्ढौर स्थित विश्वकर्मा मन्दिर में भगवान विश्वकर्मा पूजन किया और सभी को विश्वकर्मा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लक्ष्मणपुरी लण्ढौर स्थित विश्वकर्मा मन्दिर समिति को भवन के जीर्णोधार और अन्य सामग्री के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 74वें जन्म दिवस की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज मोदी 3.0 सरकार को 100 दिन हो गए हैं और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में कई ऐतिहासिक फैसले और विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले अगर कोई फाइल पर हस्ताक्षर किए तो वह किसानों के सम्मान निधि थी, जिसमे 10 करोड़ 30 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि दी। उन्होंने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है। पीएम मोदी ने वर्ष 2014 में सत्ता संभालते ही स्वच्छ भारत अभियान का संकल्प लिया था। स्वच्छता हमारे स्वभाव और संस्कारों में होना आवश्यक है तभी यह स्वच्छ भारत अभियान का संकल्प सार्थक होगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पटरी व्यापारियों को उनकी समस्या के समाधान को भी आश्वस्त किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, सतीश ढौंडियाल, ओपी उनियाल, मण्डल महामंत्री कुशाल सिंह राणा, नरेन्द्र मेलवान, अरविंद सेमवाल, मदन मोहन शर्मा, आलोक महरोत्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top