Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ शुरू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनी की भूमि, जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी जीवन लाल के पक्ष में आयोजित जनसभा को किया संबोधित।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर विकास और शांति की ओर आगे बढ़ा है। सुरक्षित व समृद्ध जम्मू कश्मीर का निर्माण ही मोदी जी की गारंटी है, मुख्यमंत्री धामी।

यह विधानसभा चुनाव तीन परिवारों और जम्मू कश्मीर के नौजवानों के बीच का चुनाव है, मुख्यमंत्री धामी।

देहरादून/जम्मू कश्मीर :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बनी की भूमि, जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी जीवन लाल के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। कहा कि बनी की भूमि ऐतिहासिक संस्कृति और बलिदान की भूमि है। जम्मू कश्मीर में नया अध्याय लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में पहले चरण का मतदान जारी है। जम्मू कश्मीर की जनता बढ़ चढ़कर के मतदान कर रही है। लोगों का लोकतंत्र के प्रति आस्था और विश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय शुरू हुआ है। राज्य विकास और शांति की ओर आगे बढ़ा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में धारा 370 को समाप्त करने के बाद जम्मू-कश्मीर में विकास की नई लहर आई है। जिसका सीधा लाभ जम्मू की जनता को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बनी की जनता के आशीर्वाद से निश्चित ही भाजपा प्रत्याशी जीवन लाल जी चुनाव में विजय प्राप्त करेंगे। जीवन लाल निरंतर बनी की जनता की सेवा में कार्य कर रहे हैं। जम्मू कश्मीर की जनता विकास को प्राथमिकता देते हुए पूरे राज्य में कमल खिलाएगी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने एक देश, एक विधान, एक निशान के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरा किया। उन्होंने कहा इस बार का चुनाव बहुत ऐतिहासिक होने वाला है। आजादी के बाद पहली बार जम्मू कश्मीर में एक झंडे, एक संविधान के नीचे मतदान होने जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में किसी भी लाभार्थी को योजनाओं का लाभ देने से पहले उनकी जाति धर्म नही पूछा जाता है। उन्होंने कहा जम्मू कश्मीर में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेलवे, बिजली, हर क्षेत्र में तेजी से कार्य गतिमान है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह बनी की जनता का प्रतिनिधित्व दिल्ली में कर रहे हैं, जीवन लाल जी को जिताकर जम्मू-कश्मीर में डबल इंजन की सरकार बनानी है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है। नेशनल हाईवे, एक्सप्रेसवे, चिनाब ब्रिज, जोजिला टनल, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी टनल, वन्दे भारत ट्रेन, एम्स, आईआईएम, अनेकों परियोजनाएं जम्मू कश्मीर में सुविधाओं को तेजी से बढ़ा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आने वाले पर्यटकों की संख्या ढाई गुना से ज्यादा बढ़ गई है। जम्मू कश्मीर के अंदर मिनिमम टेररिज्म और मैक्सिमम टूरिज्म हो गया है। उन्होंने कहा एक ओर सुरक्षित समृद्ध जम्मू कश्मीर के निर्माण की मोदी जी की गारंटी है। तो दूसरी ओर कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस जैसे दल की अलगाववाद, धारा 370 को वापस लाने के वादे हैं। जम्मू कश्मीर को विपक्षी दलों ने 30 वर्षो से आतंकवाद और अलगाववाद की भेट चढ़ा दिया है। कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने जम्मू कश्मीर को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बनी में चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशियों से विकास कार्य नहीं होंगे। वह महज लोगों के वोट काटेंगे। उन्होंने कहा यह विधानसभा चुनाव तीन परिवारों और जम्मू कश्मीर के नौजवानों के बीच का चुनाव है। कांग्रेस के घोटाले के बारे में देश का बच्चा बच्चा जानता है। कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस का मकसद जम्मू कश्मीर में आतंकवाद पालकर अपनी दुकान चलाना है। उन्होंने कहा एक समय था जब शाम होते ही अघोषित कर्फ्यू लगा दिया जाता था पर आज चारों ओर शांति है। उन्होंने कहा जो पत्थर पहले पुलिस वालों सुरक्षा बलों पर फेंके जाते थे, आज उन्हीं पत्थरों से नए जम्मू कश्मीर का निर्माण किया जा रहा है।

इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, भाजपा प्रत्याशी जीवन लाल, जिला प्रभारी जंगवीर सिंह, अजय वीर पाल, उत्तम सिंह, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top