Breaking News
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
पार्टी विचार बढ़ाने के लिए सांसद और विधायक निभाए अहम योगदान, नवीन।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिल रही गति, बागवाला में बने 1872 प्रधानमंत्री आवास जल्द होंगे लाभार्थियों को आवंटित।
गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा, नितिन नबीन।
गंगा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना की जीवंत धारा, नितिन नबीन।
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में बोले कृषि मंत्री गणेश जोशी, जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष फोकस। 
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
राज्य निगम कर्मचारी महासंघ की हुई बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं और मांगों पर हुई व्यापक चर्चा।
‘हर काम देश के नाम’ उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन।
‘हर काम देश के नाम’ उत्तराखंड में सीमा पर्यटन को बढ़ावा देगा नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन।
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कहा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई की। 
मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कहा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई की। 
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।
मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।
डीएम आशीष चौहान का SIR को लेकर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।
डीएम आशीष चौहान का SIR को लेकर, अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश, मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसोहली, जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के पक्ष में, आयोजित जनसभा को किया संबोधित।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बसोहली, जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के पक्ष में, आयोजित जनसभा को किया संबोधित।

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में खुल रहे समृद्धि के द्वार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने अपने व्यक्तिगत हित के लिए जम्मू कश्मीर को आतंकवाद की आग में झोंका।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी कर रहे नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के घोषणा पत्र का समर्थन।

देहरादून/जम्मू-कश्मीर :- मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बसोहली जम्मू-कश्मीर में भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वो देवभूमि उत्तराखंड से आए हैं, जहां हर स्थान में देवों का वास है। उन्होंने कहा बसोहली क्षेत्र भी मंदिरो के स्थान के रूप में जाना जाता है। उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह जी को अपना समर्थन देकर अधिक से अधिक मतों से विजय बनाना है एवं कमल के फूल पर वोट देकर पूरे प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनानी है ताकि जम्मू में सुख शांति और समृद्धि का संचार हो सके। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में कई प्रत्याशी जनता से वोट मांगने आ रहे हैं, लेकिन उनके चरित्र से जनता भली भांति परिचित है। दर्शन सिंह जी ने हमेशा जनता के साथ खड़ा रहकर क्षेत्र के विकास का संकल्प लिया है। एक ओर महज वोट मांगने वाले तो दूसरी ओर सेवा करने वाला भाजपा प्रत्याशी खड़े हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश विश्व शक्ति के रूप में आगे बढ़ा है। हर बड़ी घटना में आज विश्व को भारत के रुख का इंतजार रहता है। बीते 10 वर्षो में स्वास्थ्य, सड़क, रेल, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, आधुनिकता के क्षेत्र में देश तेजी से आगे बढ़ा है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री जी ने भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में धारा 370 को समाप्त करने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है। धारा 370 समाप्त होने के बाद पहली बार चुनाव होने जा रहे हैं। जो अपने आप में ऐतिहासिक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद प्रधानमंत्री जी के संकल्प “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र के साथ जम्मू कश्मीर में विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। जम्मू कश्मीर में किसानों के लिए 8 हजार करोड़ की योजनाएं चलाई जा रही है। 2 लाख 71 हजार से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकानों की सौगात दी गई है। 72 लाख लोगों को हर महीने निशुल्क राशन दिया जा रहा है। मुद्रा योजना के तहत 2023- 24 में जम्मू कश्मीर के 3 लाख 63 हजार से अधिक युवाओं को 8 हजार करोड़ की सहायत प्रदान की गई है। अब जम्मू कश्मीर के युवा नौकरी मांगने नहीं, नौकरी देने वाले युवा बन रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में एम्स, आईआईएम की स्थापना हुई है। उन्होंने कहा शाहपुर कंडी डैम प्रोजेक्ट के संबध में सभी पक्षों को आपस में बिठाकर बातचीत हुई है। उन्होंने कहा एक ओर भाजपा जम्मू कश्मीर में विकास कर रही है तो दूसरी ओर कांग्रेस, एन.सी के लोग जम्मू कश्मीर में फिर से अनुच्छेद 370 को लागू करने की बात करते हैं। कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस के नेताओ ने अपने व्यक्तिगत हित के लिए जम्मू कश्मीर को जिहाद की आग में झोंका है। इन पार्टियों ने लोगो को भय दिखाकर वोट बैंक की राजनीति कर रही है। पीडीपी ने इस राज्य में कई घोटाले किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग कांग्रेस, पीडीपी, नेशनल कांफ्रेंस की सच्चाई जान चुके हैं। जम्मू कश्मीर के लोग भ्रष्टाचार परिवावाद अलगाववाद को बढावा देने वाली पार्टियों को सत्ता में नहीं लाने वाले हैं, इन्हे जड़ से उखाड़ कर फेंकने वाले है। उन्होने कहा कांग्रेस उस पार्टी से गठबंधन करती है जो लोग जम्मू कश्मीर को लेकर पाकिस्तान से वार्ता करने की बात कहते है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री भी नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस के घोषणा पत्र का समर्थन कर रहे हैं। ये लोग देश को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी के रहते हुए विपक्ष का कोई भी देश विरोधी षड्यंत्र काम नही आएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी तब सीमा पर हर रोज सीजफायर का उल्लंघन हुआ करता था। जिससे सीमा पर रहने वाले गांव के लोग बंकारो पर रहने के लिए मजबूर रहते थे। पर केंद्र में मोदी जीकी सरकार आने के बाद कोई भी इस प्रकार का दुस्साहस नहीं करता है। जो पाकिस्तान हमें पहले आंख दिखाता था आज वो पाकिस्तान खामोश बैठा है। आज सेना को गोली का जवाब गोलों से देने के आदेश हैं।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह, श्री रणजोत सिंह , विनय रौहेला, महान सिंह, डॉ. स्वेता सिंह , एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top