Breaking News
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज।
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज।
अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार में भाजपा से रिजेक्ट हुए कांग्रेस में सिलेक्ट, महेंद्र भट्ट।
अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार में भाजपा से रिजेक्ट हुए कांग्रेस में सिलेक्ट, महेंद्र भट्ट।
प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के, 132वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के, 132वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली, चिकित्सालयों की सुविधा की राह। 
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली, चिकित्सालयों की सुविधा की राह। 
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का, 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार।
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का, 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।

नगर निगम देहरादून द्वारा डोर टू डोर कूडा उठाने, के शुल्क में बढ़ोत्तरी को किया जाए कम, लालचन्द शर्मा।

नगर निगम देहरादून द्वारा डोर टू डोर कूडा उठाने, के शुल्क में बढ़ोत्तरी को किया जाए कम, लालचन्द शर्मा।

देहरादून :- नगर निगम देहरादून द्वारा डोर टू डोर कूडा उठाने के शुल्क में बढ़ोत्तरी को कम किए जाने के विरोध में कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने उप नगर आयुक्त से मिलकर शुल्क को कम किये जाने की मांग कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि शुल्क को कम नही किया गया तो आंदोलन किया जायेगा।

पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उप नगर आयुक्त से मुलाकात की और कहा कि नगर निगम द्वारा डोर टू डोर कूडा उठाने का अत्यधिक शुल्क लिया जा रहा है, जिसे कम किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि कूडा उठाने की नीति के लिए नगर निगम बोर्ड द्वारा समिति बनाई गई थी और बोर्ड द्वारा पास की गई थी। तो नगर निगम को  उस बोर्ड में पास समिति के द्वारा तय दर के ही अनुसार  चार्ज लेना चाहिए। साथ ही कहा कि उस नीति के अंतर्गत कमर्शियल एवं घरेलू चार्ज अलग अलग दर से दर्शाये गये है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया कि नगर निगम के द्वारा पांच सौ रूपये  डोर टू डोर कूडा उठाने का चार्ज लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को भी जनहित में इस पर निर्णय लेना चाहिए और शुल्क को कम करना चाहिए। नगर निगम से स्वयं सहायता समूह की एक टीम भेजी जा रही है और वह लगातार लोगों को शुल्क पांच सौ रूपये देने के लिए कह रहे है जो पूर्ण रूप से गलत है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल्द ही डोर टू डोर कूडा उठाने का शुल्क कम नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी व्यापक स्तर पर आंदोलन करेगी।

इस अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा है कि जनहित में राज्य सरकार एवं नगर निगम को डोर टू डोर कूडा उठाने का शुल्क कम करना चाहिए नहीं तो इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जायेगा। लालचन्द शर्मा ने कहा कि जिस तरह प्रदेश में लगातार डेंगू फैल रहा है शहर में व्यापक स्तर पर फॉगिंग कराई जाए।

इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा, पूर्व पार्षद अनूप कपूर, निखिल कुमार, सोमप्रकाश वाल्मीकि, ओम प्रकाश, राकेश पंवार, राम कपूर, अजीत सिंह, राजेंद्र सिंह घई, तीरथ सचदेवा, मसरूर, आमिर खान, संजीव कोचर, सोनू पटेल, फुजल अहमद, रजत कुमार, राहुल कुमार, चमन लाल, शकील अहमद, संजय वाधवा, अजय वाधवा, अनुपम गुलाटी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top