Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने, शराब ठेके का विरोध कर डीएम को की शिकायत, सुनीता प्रकाश।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने, शराब ठेके का विरोध कर डीएम को की शिकायत, सुनीता प्रकाश।

देहरादून :-  शुक्रवार को कॉंग्रेस प्रवक्ता सुनीत प्रकाश के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।.ज्ञापन में कहा गया कि देहरादून राजपुर रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सामने इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर परिसर में शराब की दुकान नियम विरुद्ध संचालित हो रही है, वहां पर शराब पीने से आसपास का माहौल खराब हो रहा है साथ ही रास्ते में लोगों द्वारा शराब का सेवन किया जा रहा है  शराब पीने वालों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

सुनीता प्रकाश ने कहा कि शराब की दुकान पिछले 3 वर्षों से यहां पर चल रही है, इसके बाएं ओर राजपुर रोड मुख्य मार्ग के पीछे स्थित रियासी कॉलोनी का सार्वजनिक रास्ता है। यहां पर लोग दुकान से शराब लेकर साथ लगे इस रास्ते में खड़े होकर शराब का सेवन करते हैं। जिससे इस रास्ते के पीछे स्थित रियासी कॉलोनी में श्याम के समय आने जाने वाले लोग विशेष कर कोचिंग क्लासेस से पढ़ाई करके आने वाली लड़कियां, महिलाएं व कामकाजीअन्य महिलाओं का इस रास्ते से निकालना मुश्किल हो जाता है। साथ ही कहा कि वह पर हर समय भय एवं डर के साए में यहां से गुजरना पड़ता है। जबकि यहा रास्ता एक सार्वजनिक स्थान पर है, और कानून के अनुसार किसी सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करना दंडनीय अपराध है। तथा इसके लिए ₹5000 का जुर्माना भी तय है, लेकिन यहां पर लोग शराब बेखौफ होकर पीते हैं। शाम को यहां  रास्ते में कुछ लोगों के द्वारा शराबियों के लिए अंडे नमकीन आदि के स्टाल भी लगाए जाते हैं। जिसके कारण इस रास्ते से गुजरने वाले वाहनों को भी बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है कभी-कभी जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है। क्षेत्रवासियों महिलाओं के द्वारा इस विषय में पूर्व में जिलाधिकारी व धारा पुलिस चौकी एवं चिता पुलिस को भी शिकायत की गई लेकिन इस पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में कहा गया की सर्वोच्च न्यायालय के विभिन्न आदेशों के माध्यम से समस्त राज्यों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए हैं कि शैक्षणिक एवं धार्मिक स्थलों से 500 मीटर के अंदर कोई भी शराब की दुकान नही खुल सकती है जबकि यह दुकान महज 50 मीटर के दायरे में है। सुनीता प्रकाश ने मांग की है कि इस शराब की दुकान को तुरंत 500 मीटर के दायरे से बाहर स्थानांतरित किया जाए।

इस अवसर प्रकाश किमोठी, अश्विनी किमोठी, विजय लक्ष्मी, इच्छित किमोठी, अनीता वर्मा,आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top