Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

10 हजार की ईनामी गैंग लीडर को, पुलिस ने धर दबोचा।

10 हजार की ईनामी गैंग लीडर को, पुलिस ने धर दबोचा।

2 अभियुक्ताओं की पूर्व में हो चुकी गिरफ्तारी।

देहरादून/कोटद्वार :- जनपद पौड़ी गढ़वाल में दिन- दहाड़े तीन अज्ञात महिलाओं ने कोटद्वार निवासी वादिनी कांति देवी के गले से 2 सोने की चेन पर झपटा मार दिया, और मौके पर फरार हो गई। पुलिस ने इस अपराध में लिफ्त दो महिलाओं की पहले ही गिरफ्तारी कर ली थी। पूरे मामले में शामिल मुख्य महिला सोनी जो फरार चल रही थी,आखिरकार पुलिस को उसे गिरफ्तार करने में कामयाबी मिल गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा आमजन के साथ हुयी इस लूट की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसमें पूर्व में 02 अभियुक्ताओं पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर किया जा चुका था व फरार चल रही मुख्य अभियुक्ता की गिरफ्तारी करने हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था लेकिन अभियुक्ता शातिर किस्म की होने के कारण लगातार अपने ठिकाने बदल कर गिरफ्तारी से बच रही थी, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा अभियुक्ता की गिरफ्तारी पर 10 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।

पौड़ी पुलिस द्वारा पुनःकुशल रणनीति बनाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार जया बलोनी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार विभव सैनी के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवर के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सर्विलांस, मुखबीर आदि की मदद से पतारसी-सुरागरसी कर विभिन्न प्रदेशों में दबिश देने के फलस्वरुप उपरोक्त अभियोग में संलिप्त और ईनामी अभियुक्ता सोनी पत्नी आनंद को अलवर, राजस्थान से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम/पता अभियुक्ता
सोनी देवी (उम्र -35 वर्ष) पत्नी आनंद, निवासी- ग्राम खेलडी, सर्वेश्वर नगर, दौसा, राजस्थान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top