Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

भारतीय जनता पार्टी अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा दी गई, टिप्पणी को लेकर देश में झूठ फैला रही है, अमरजीत सिंह।

भारतीय जनता पार्टी अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा दी गई, टिप्पणी को लेकर देश में झूठ फैला रही है, अमरजीत सिंह।

देहरादून:- कॉंग्रेस मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा दी गई, टिप्पणी को लेकर देश में झूठफैला रही है। राहुल गांधी ने कहा था कि आज भारत में यह लड़ाई इस बात को लेकर है कि आने वाले समय में सिखों को एक सिख के तौर पर पगड़ी और कड़ा पहनने की इजाजत दी जाएगी या नहीं? क्या एक सिख गुरुद्वारे जा सकेगा। यह लड़ाई राजनीति से नहीं, बल्कि धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़ी है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि यह लड़ाई केवल सिखों के लिए नहीं, बल्कि सभी धर्मों के लिए है। उन्होंने अन्य राज्यों का भी जिक्र किया और यह मंशा स्पष्ट की कि क्या भारत ऐसा देश नहीं बनना चाहिए जहां हर सिख और हर भारतीय बिना किसी डर के अपने धर्म का पालन कर सके।

अमरजीत सिंह ने कहा कि एक सामाजिक और राजनीतिक सिख होने के नाते, मुझे राहुल गांधी जी की बात में कोई अपमानजनक शब्द या ऐसी टिप्पणी नहीं लगी जो हमारे सिख भाइयों और बहनों का अपमान करे। मैं उनके बयान से पूरी तरह सहमत हूं। पिछले 10 वर्षों में हमारे देश में सांप्रदायिक और धार्मिक आधार पर राजनीति की जा रही है। भाजपा द्वारा समाज को भाषा, धर्म, जाति और क्षेत्र के आधार पर बांटा जा रहा है। सत्ता में बने रहने के लिए संकीर्ण सोच को बढ़ावा दिया जा रहा है और निष्पक्ष आवाज उठाने वाले व्यक्तियों और समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है। उन पर बेबुनियाद मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

राहुल गांधी ने अमेरिकी दौरे के दौरान सिखों और अन्य राज्यों के लोगों के लिए जो कहा, वह आज हर राज्य में दिख रहा है। कई बार हमें शिकायत मिलती है कि सिखों को एयरपोर्ट, मेट्रो और थानों में उनकी पगड़ी, कड़ा और कृपाण के अपमान का सामना करना पड़ता है। स्कूलों, कॉलेजों और अन्य परीक्षाओं के दौरान उनसे उनके धार्मिक चिन्ह हटाने की मांग की जाती है, जबकि संविधान में सिखों को अपने धार्मिक चिन्ह पहनने और रखने का अधिकार दिया गया है, जो आज कहीं न कहीं खंडित होता दिख रहा है।

देश के विभिन्न सिख संगठनों, धार्मिक संस्थाओं और बुद्धिजीवी वर्गों ने राहुल गांधी जी की बात का समर्थन किया है। इससे भाजपा पूरी तरह से बौखलाई हुई है। भाजपा के कुछ गिने-चुने लोग और उनके सिख समाज के तथाकथित नेता तथ्य पदाधिकारी, आरएसएस की भाषा बोलते हुए राहुल गांधी पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। उन्हें मालूम है कि भाजपा में रहकर उन्हें सांप्रदायिक सोच के आधार पर ही बयान देना होगा। आज उसी क्रम में भाजपा के कुछ तथाकथित सिख समाज के लोग कठपुतली की तरह काम कर रहे हैं।

सिख समाज, आजादी से लेकर अब तक, आरएसएस की “समाज बांटो और राज करो” की नीति को पहचानता है। आरएसएस और जनसंघ कभी भी सिखों का हितैषी नहीं रहे हैं। यह सर्वविदित है कि पिछले 75 वर्षों में जनसंघ और भाजपा पंजाब की सत्ता पर कभी भी राज नहीं कर सके।

सिख समाज एक जागरूक समाज है और वह भाजपा के किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने देगा। सिखों ने इस देश के लिए सैकड़ों कुर्बानियां दी हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। सिख समाज ने सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान किया है, और यही हमारे गुरुओं का उपदेश रहा है – “मानस की जात एके पहचान बो”। सिख समाज हमेशा खुले विचारों के साथ आगे बढ़ा है। भारत विविधता का देश है और एकता इसकी पहचान है। हम संकल्प लेते हैं कि देश में विभाजनकारी और सांप्रदायिक विचारधारा को कभी सफल नहीं होने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top