Breaking News
रेशम बीज उत्पादन में उत्तराखण्ड को मिला स्कोच अवार्ड, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई।
रेशम बीज उत्पादन में उत्तराखण्ड को मिला स्कोच अवार्ड, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई।
एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत, नॉर्थ ईस्ट के युवाओं से सीएम धामी का संवाद।
एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत, नॉर्थ ईस्ट के युवाओं से सीएम धामी का संवाद।
हरिद्वार में तेजी से बन रहा पीएम यूनिटी मॉल, धामी सरकार की मॉनिटरिंग में 46% काम पूरा।
हरिद्वार में तेजी से बन रहा पीएम यूनिटी मॉल, धामी सरकार की मॉनिटरिंग में 46% काम पूरा।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त।
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी, ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी, ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को केनरा बैंक ने, मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 25 लाख रुपये का चेक किया भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को केनरा बैंक ने, मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 25 लाख रुपये का चेक किया भेंट।
रोजगार मेले से पाॅलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख।
रोजगार मेले से पाॅलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख।
चारधाम यात्रा सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए, स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां 1350 डॉक्टरों की तैनाती।
चारधाम यात्रा सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए, स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां 1350 डॉक्टरों की तैनाती।
लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी।
लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी।

SASCI योजना के तहत उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर, केंद्र ने दिए ₹65 करोड़।

SASCI योजना के तहत उत्तराखंड पुलिस को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर, केंद्र ने दिए ₹65 करोड़।

देहरादून :- राज्य के पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना (SASCI) 2024-25 के तहत उत्तराखंड पुलिस को केंद्र सरकार से एक महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के अथक प्रयासों और उत्तराखंड शासन व पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, उत्तराखण्ड द्वारा प्रस्तुत औचित्यपूर्ण प्रस्ताव के परिणामस्वरूप, केंद्र सरकार ने 20 सितंबर 2024 को कुल ₹65.38 करोड़ की राशि स्वीकृत की है।

मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा उत्तराखंड पुलिस की कार्यक्षमता और दक्षता को तकनीकी एवं आर्थिक रूप से सुसज्जित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी कड़ी में, केंद्र सरकार ने निम्नलिखित प्रमुख निर्माण परियोजनाओं के लिए यह राशि स्वीकृत की है।

1- ₹28.09 करोड़ 156 आवासीय भवनों के निर्माण के लिए।

2- ₹37.29 करोड़ 6 पुलिस थानों और 14 पुलिस चौकियों के प्रशासनिक भवनों के निर्माण हेतु।

उत्तराखण्ड शासन एवं अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड की सक्रिय भूमिका और समन्वय के परिणामस्वरूप इन महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे निश्चित रूप से राज्य की कानून व्यवस्था मजबूत होगी एवम सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी। इन परियोजनाओं के तहत बनने वाले भवनों से पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी कार्यकुशलता और मनोबल में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसका सकारात्मक प्रभाव जनहित में पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता पर भी पड़ेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों के फलस्वरूप, उत्तराखंड शासन और पुलिस विभाग राज्य की सार्वजनिक सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बुनियादी ढांचे के इस महत्वपूर्ण निवेश के लिए केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। इस सहयोग से उत्तराखंड पुलिस को सशक्त और प्रभावी बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top