Breaking News
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, सीएम धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण।
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर, “आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम मे की शिरकत, प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना की। 
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में बोले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा और राष्ट्र निर्माण का लें संकल्प।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
कालसी में गूंजा माँ यमुना का जयघोष, मुख्यमंत्री धामी ने किया, माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण व हरिघाट का लोकार्पण।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
जन सेवा केंद्रों पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 4 जन सेवा केंद्र किए गए सील।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
अग्निवीर योजना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़, गणेश गोदियाल।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
एसजीआरआरयू में छात्रों के समग्र स्वास्थ्य विकास को लेकर हुआ प्रेरणादायी कार्यक्रम।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
खेल मंत्री रेखा आर्या ने महिला स्पोर्ट्स कॉलेज व स्टेडियम का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।
हर काम देश के नाम, औली में भारत और अमरीका के जवानों ने किया, आतंकवाद-विरोधी युद्ध अभ्यास।

श्री बद्री- केदार दर्शन को पहुंची, बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला।

श्री बद्री- केदार दर्शन को पहुंची, बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला।

देहरादून/श्री बदरीनाथ-केदारनाथ :- बालीवुड अभिनेत्री व मिस इंडिया यूनिवर्स उर्वशी रौतेला ने पारिवारिक सदस्यों के साथ श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन किये। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम तथा केदारनाथ धाम के दर्शन से वह अभिभूत है। उन्होंने श्रद्धालुओं से चारधाम यात्रा पर आने की हेतु भी कहा। मंगलवार प्रात: बालीवुड अभिनेत्री पहले श्री केदारनाथ धाम पहुंची मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की ,भगवान केदारनाथ का जलाभिषेक किया। उनके साथ पिता मनवर रौतेला, माता मीरा रौतेला व भाई यशराज रौतेला भी थे।

पूजा-अर्चना पश्चात बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बालीवुड अभिनेत्री तथा परिजनों को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर पुजारी शिवशंकर लिंग, सहायक अभियंता गिरीश देवली, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अरविंद शुक्ला कुलदीप धर्म्वाण सहित तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया श्री केदारनाथ धाम में दर्शन के पश्चात बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला दोपहर को श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंची।

मंदिर में दर्शन पश्चात प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी ने बालीवुड अभिनेत्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। इस अवसर पर बालीवुड अभिनेत्री ने श्री बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर अपने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाए। उल्लेखनीय है कि कोटद्वार की मूल निवासी बालीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने “सिंह साब द ग्रेट” “सनम रे”सहित कई फिल्मों तथा धारावाहिकों में अभिनय किया है इससे पहले उन्होंने कई ब्यूटी कांटेस्ट के खिताब भी जीते है।

इस अवसर पर मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल,धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान वेदपाठी रविंद्र भट्ट,तीर्थ पुरोहित मौनू पंचभैया, जेई गिरीश रावत,डा. हरीश गौड़ अजीत भंडारी योगंबर नेगी, हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top