Breaking News
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।

मायावती का राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेस की आरक्षण नीति को बताया दोगला।

मायावती का राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेस की आरक्षण नीति को बताया दोगला।

देहरादून/नई दिल्ली :- बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने एक बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। आरक्षण के मुद्दे पर दोनों नेताओं के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। मायावती ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण नीति को “दोगली और छल कपट की” करार दिया।

मायावती ने कहा कांग्रेस की आरक्षण नीति स्पष्ट नहीं
मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “कांग्रेस और राहुल गांधी की एससी/एसटी/ओबीसी आरक्षण नीति स्पष्ट नहीं है, बल्कि यह छल कपट से भरी हुई है। देश में वोट पाने के लिए आरक्षण का समर्थन करने और इसे 50 प्रतिशत से ऊपर बढ़ाने की बात करने वाली कांग्रेस, विदेश में जाकर आरक्षण खत्म करने की बात करती है।”

जातीय जनगणना पर उठाए सवाल
मायावती ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब उसने ओबीसी आरक्षण लागू करने वाली मंडल कमीशन रिपोर्ट पर सही से काम नहीं किया। इसके अलावा, बीएसपी के संघर्ष के बाद एससी/एसटी के पदोन्नति में आरक्षण के लिए संसद में लाए गए संविधान संशोधन बिल को भी कांग्रेस ने पास नहीं होने दिया।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए जातीय जनगणना नहीं कराई और अब विपक्ष में आकर इसके लिए आवाज उठा रही है, जिसे उन्होंने “ढोंग” करार दिया।

जातिवाद का आरोप
मायावती ने कांग्रेस पर जातिवाद का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस अपने बुरे दिनों में दलित नेताओं को मुख्यमंत्री या प्रमुख पदों पर रखती है, लेकिन जब अच्छे दिन आते हैं, तो उन पदों पर जातिवादी लोगों को ही बैठाया जाता है। उन्होंने हरियाणा की हालिया स्थिति का उदाहरण देते हुए इसे कांग्रेस की जातिवादी राजनीति का हिस्सा बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top