Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले।
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से, लोक भवन में डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से, लोक भवन में डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा।
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा।
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य, रेखा आर्या।
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य, रेखा आर्या।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर।
अर्धकुंभ मेला के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित।
अर्धकुंभ मेला के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित।
उत्तराखण्ड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई, 161.96 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि।
उत्तराखण्ड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई, 161.96 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि।
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश।
मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश।

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी, सुरक्षा के किए कड़े प्रबंध।

जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी, सुरक्षा के किए कड़े प्रबंध।
चुनाव आयोग ने 3502 मतदान केंद्र किए स्थापित 
पहले चरण में 61.38 प्रतिशत हुआ था मतदान
देहरादून/श्रीनगर :- जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान जारी है। दूसरे दौर में छह जिलों की कुल 26 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इस चरण में 25 लाख से अधिक मतदाता 239 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। सबसे ज्यादा श्रीनगर जिले में आठ सीटों पर दूसरे दौर में मतदान है। इसके बाद रियासी में छह, बडगाम में पांच, रियासी और पुंछ में तीन-तीन और गांदरबल में दो सीटों पर मतदान है। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर लिए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक होगा। अधिकारियों ने बताया कि कश्मीर के तीन जिलों गांदरबल, श्रीनगर और बडगाम की 15, जम्मू के तीन जिले राजोरी, रियासी और पुंछ की 11 सीटों पर मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सुगम और परेशानी मुक्त भागीदारी के लिए चुनाव आयोग ने 3502 मतदान केंद्र स्थापित किए हैं।
इनमें 1056 शहरी क्षेत्र और 2446 ग्रामीण क्षेत्र में हैं।  मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए 157 विशेष मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 26 पिंक मतदान केंद्र हैं, जिन्हें महिला कर्मियों की ओर से संचालित किया जाएगा। इसी तरह 26 केंद्र दिव्यांग कर्मी, 26 मतदान केंद्र युवा संचालित करेंगे। 26 हरित मतदान केंद्र और 22 विशिष्ट मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। इस चरण में श्रीनगर जिले में 93, बडगाम जिले में 46, राजोरी जिले में 34, पुंछ जिले में 25, गांदरबल जिले में 21, रियासी जिले में 20 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें पहले चरण में 18 सितंबर को 61.38 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top