Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

निजी लाभ के लिए नगर निगम देहरादून के, निवर्तमान मेयर की उदासीनता और भ्रष्टाचार, की भेंट चढ़ी देहरादून की स्मार्ट सिटी, नवीन जोशी।

निजी लाभ के लिए नगर निगम देहरादून के, निवर्तमान मेयर की उदासीनता और भ्रष्टाचार, की भेंट चढ़ी देहरादून की स्मार्ट सिटी, नवीन जोशी।

देहरादून :- कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में चल रहे जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत शनिवार को रायपुर विधानसभा क्षेत्र के 6 नम्बर पुलिया क्षेत्र में स्थानीय कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने स्थानीय जनता से आगामी नगर निगम मेयर चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में भारी समर्थन की अपील की।

बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि देहरादून नगर निगम के निवर्तमान मेयर अपने पूरे कार्यकाल में जनहित के कार्यों के प्रति उदासीन बने रहे। उनके कार्यकाल में हुए भारी भ्रष्टाचार की कीमत आज देहरादून नगर की जनता को चुकानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि आधे-अधूरे निर्माण कार्य आज जनता के जी का जंजाल बन चुके हैं। सड़कें व नालियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो रखी है जरा सी बरसात होने पर गन्दा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। उन्होंने कहा कि देहरादून नगर निगम के निवर्तमान मेयर ने अपने कार्यकाल में जनसमस्याओं की पूरी तरह अनदेखी की है। सडकें गड्डों में तब्दील हो चुकी हैं तथा सीवर का गन्दा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है, जिससे आने वाले समय में गम्भीर बीमारियों का खतरा बना हुआ है तथा देहरादून महानगर के आम आदमी का जीना मुहाल हो चुका है।

नवीन जोशी ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों को आम जनता के सामने रखते हुए आगामी नगर निगम चुनाव में जनता का साथ देने की अपील करते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से जन समस्यास्याओं के त्वरित निवारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शासन में देहरादून महानगर में कई सडकों का जाल बिछा, जनहित की योजनाओं पर काम हुआ परन्तु जब से महानगर के नगर निगम की डोर भाजपा ने पकडी है तब से शहर का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में मेयर एवं निगम बोर्ड बनने पर जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कर देहरादून महानगर को सही मायनों में स्मार्ट सिटी बनाया जायेगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से कांग्रेस के साथ जुडने की अपील की।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अनिल नेगी, प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, गिरिराज किशोर हिंदवान सहित क्षेत्र के कांग्रेसजन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top