Breaking News
मनसा देवी की भूस्खलन प्रभावित पहाड़ियों का अध्ययन, देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण।
मनसा देवी की भूस्खलन प्रभावित पहाड़ियों का अध्ययन, देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण।
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम में, लाभार्थियों से संवाद कर सुनी समस्याएं मौके पर किया निस्तारण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार कार्यक्रम में, लाभार्थियों से संवाद कर सुनी समस्याएं मौके पर किया निस्तारण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, सांस्कृतिक सप्ताह का जोरदार आगाज़।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, सांस्कृतिक सप्ताह का जोरदार आगाज़।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में, कौशल विकास व फॉरवर्ड लिंकेज पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक।
क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में, घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे, मुख्यमंत्री धामी।
क्वानू–मीनस मोटर मार्ग दुर्घटना में, घायल यात्रियों का हाल पूछने दून अस्पताल पहुँचे, मुख्यमंत्री धामी।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।

शहीद ए आजम भगत सिंह के, जन्मदिवस अवसर पर उनके चित्र पर, माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, लालचंद शर्मा।

शहीद ए आजम भगत सिंह के, जन्मदिवस अवसर पर उनके चित्र पर, माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, लालचंद शर्मा।

देहरादून :- शनिवार को प्रदेश कांग्रेस भवन में कांग्रेस आई टी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी के नेतृत्व में शहीद ए आजम भगत सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विकास नेगी ने कहा की शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह का आजादी के आंदोलन में अविस्मरणीय और अभूतपूर्व योगदान रहा है। उन्होंने आजादी की लड़ाई में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया उनका पूरा जीवन परिचय बेहद ही क्रांतिकारी रहा और आज भी देश की नई पीढ़ी सरदार भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा के पथ पर अग्रसर है। नई पीढ़ी का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा की सरदार भगत सिंह के जीवन परिचय से सभी को अवगत होना चाहिए और महापुरुषों के जीवन चरित्र का सभी को अध्ययन करना चाहिए।

पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि शहिदे आजम भगत सिंह का पूरा परिवार ही आजादी की लड़ाई में शामिल रहा। बचपन से ही उनके अंदर देशभक्ति कूट-कूट कर भरी हुई थी उनके पिता सरदार किशन सिंह चाचा अजीत सिंह ,स्वर्ण सिंह भी स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में शामिल रहे। सरदार भगत सिंह ने लाहौर कॉलेज में एडमिशन लिया था वहीं से आजादी की लड़ाई में उनका सक्रिय योगदान रहा और ब्रिटिश शासन के खिलाफ मुखर होकर उन्होंने आवाज उठाई। वह इतने बड़े क्रांतिकारी थे कि उन्होंने दिल्ली की सेंट्रल असेंबली में बम फेक कर ब्रिटिश शासन की चूले हिला दी थी जिससे ब्रिटिश सरकार में एक भय का वातावरण बना और वह किसी भी कीमत पर सरदार भगत सिंह को पकड़ कर फांसी पर लटकाना चाहती थी। और अंतोगत्वा 23 मार्च 1931 को देश के इस महान सपूत और महान क्रांतिकारी को फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। लेकिन सरदार भगत सिंह सदा सर्वदा के लिए अजर अमर हो गए और उनके बलिदान ने आजादी की लड़ाई में आजादी के दीवानों में एक नया जोश भरने का काम किया। और आज भी लाखों नौजवान शहीद ए आजम भगत सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर देशभक्ति के मार्ग पर अग्रसर हो रहे है। इस इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top