Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता के, साथ सुनी ‘मन की बात, कहा स्वच्छता को लेकर शानदार काम कर रहे हैं, उत्तरकाशी के झाला गांववासी।

मंत्री रेखा आर्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता के, साथ सुनी ‘मन की बात, कहा स्वच्छता को लेकर शानदार काम कर रहे हैं, उत्तरकाशी के झाला गांववासी।

मेड इन इंडिया’ उत्पादों को खरीद देश की विकास गति को और अधिक बढ़ाएं प्रदेश वासी – रेखा आर्या।

देहरादून :- रविवार को देहरादून में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने डोभावाला के वार्ड 10 के बूथ संख्या 66 पहुँचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक जन संवाद कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया। कार्यक्रम को सुनने के लिए एकत्रित हुई मातृशक्ति एवं अन्य श्रोताओं को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि हर माह की तरह इस माह भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ये कार्यक्रम देश की विविधता और जन सामान्य के अभिनव प्रयासों को समेटे हुए था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के ‘मन की बात’ के संस्करण में उत्तरकाशी के ग्राम झाला का जिक्र किया। जिस पर मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि मुझे अत्यंत हर्ष है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तरकाशी के झाला गांव में गांववासियों द्वारा चलाई जा रही ‘धन्यवाद प्रकृति’ अभियान का अपने संबोधन में जिक्र किया।

मंत्री रेखा आर्या ने झाला गांव के निवासियों की सराहना करते हुए कहा कि झाला गांव में शुरू हुई ये बहुत ही अनुपम पहल है और इसके लिए गांव का प्रत्येक नागरिक सम्मान का अधिकारी है। मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश के लोगों से झाला गांव से शुरू हुई इस “धन्यवाद प्रकृति” मुहिम से जुड़ने की अपील भी की। मंत्री ने कहा इस तरह के स्वच्छ्ता कार्यक्रमों से जुड़कर प्रदेश का हर नागरिक प्रदेश को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना अहम योगदान दे सकता है और प्रदेश को स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ बना सकता है।

मन की बात” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फोकस ‘जल संरक्षण’ और ‘मेड इन इण्डिया’ जैसे विषयों पर रहा। मंत्री रेखा आर्या ने भी प्रदेश के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों के इस सीजन में वो अधिक से अधिक मात्रा में ‘मेड इन इण्डिया’ उत्पादों को खरीदें और भारत के कामगारों और भारत की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाएं।

कार्यक्रम के उपरान्त मंत्री रेखा आर्या ने वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुदेश वर्मा जी को सम्मानित करते हुए कहा कि हमारे राज्य आंदोलनकारी हमारा आधार हैं और हम इनकी आकांक्षाओं अनुरूप उत्तराखंड के विकास हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं।

इस दौरान मंत्री रेखा आर्या ने कई लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता भी दिलाई और भाजपा संगठन में स्वागत करते हुए कहा कि अगर भारत को विकसित बना है तो भाजपा को मजबूत बनाना होगा और भाजपा तब मजबूत होगी जब बूथ मजबूत होगा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सरिता गौड़, बबीता सहरोत्रा, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुदेश वर्मा, कुसुम लता, वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन बहुगुणा, वार्ड संयोजक अजय कुमार, जीवन लांबा, दर्शनी देवी, प्रदीप सजवाण, सरिता थापा, शंकर दयाल समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता और स्थानीय जनता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top