Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
मुख्यमंत्री धामी ने पंचमुखी बजरंग बली के सामने झुकाया सिर, किया बजरंग बली का उद्घोष।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार ने उत्तराखंड राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण का किया गठन।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान, उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने बनाया नया रिकॉर्ड।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
कोडीन युक्त कफ़ सिरप बिक्री पर, औषधि विभाग की सख्त कार्यवाही।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन ने, विधवा शांति राणा की 8वीं में पढ रही बेटी की, कक्षा 12 तक की एकमुश्त 1.62 लाख फीस कराई स्कूल प्रबन्धन के खाते में जमा।  
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।   
शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, आउटसोर्स के माध्यम से प्रत्येक विद्यालयों में होंगे तैनात।  
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
केंद्रीय बजट, महिला सशक्तिकरण, युवा नेतृत्व और नवाचार को नई दिशा देने वाला दस्तावेज, रुचि भट्ट। 
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर, पिटकुल को किया बैन XEN, ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।
योजनाओं के क्रियान्वयन में लाएं तेजी, रेखा आर्या।

सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए, संकल्पबद्ध धामी सरकार, गणेश जोशी।

सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए, संकल्पबद्ध धामी सरकार, गणेश जोशी।

विकास नगर में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के तृतीय स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी।

देहरादून :-  प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी रविवार को विकासनगर पहुंचे। जहां उन्होंने विकासनगर स्थित एक निजी वेडिंग प्वाइंट में पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन पछुवादून के तृतीय स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। समारोह में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वीर नारियों पूर्व सैनिकों को भी स्मृति चिन्ह देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सैनिक मंत्री गणेश जोशी ने पीबीओआर पूर्व सैनिक संगठन के तृतीय स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सैनिक सम्मान की चिंता मोदी सरकार करती है। और इसी का नतीजा है कि प्रदेश का राज्यपाल एक पूर्व सैनिक हैं और सैनिक का बेटा आज प्रदेश का मुख्यमंत्री और सैन्य कल्याण मंत्री भी एक पूर्व सैनिक है।उन्होंने कहा कि जब से देश की कमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संभाली है, देश का मान सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। उन्होंने कहा हमारी डबल इंजन सरकार ने वन रैंक-वन पेंशन को लागू कर सेना के मनोबल को ऊंचा उठाने का काम किया है। 

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार ने प्रत्येक शहीद के परिवार के व्यक्ति को उसकी योग्यतानुसार नौकरी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने संकल्प लिया है, देश की सीमा पर रक्षा करते हुए कोई जवान शहीद होता है। धामी सरकार उसे सरकारी नौकरी देगी और अभी तक 27 शहीद परिवारों के आश्रितों को रोजगार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि सैनिकों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में बढोतरी सहित प्रदेश में सैनिक विश्राम गृहों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही एक सैनिक कार्यालय विकास नगर में खुलने जा रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सैनिकों के सम्मान में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा जिसका शीघ्र ही लोकार्पण किया जाएगा। इस दौरान सैनिक संगठन द्वारा सैनिकों की विभिन्न मांगो के संबंध में पांच सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा गया। जिसपर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने मांगों को पूर्ण करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान, केन्द्रीय अध्यक्ष शमशेर बिष्ट, महासचिव कैप्टन आर.डी शाही, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह डोगरा, सुरेश नौटियाल, महेंद्र सिंह नेगी, मेहर सिंह चौहान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top