Breaking News
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा को लेकर, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ने, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन, सीईओ।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 150 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
उत्तराखण्ड : आध्यात्मिक राजधानी की दिशा में बढ़े कदम, चारधाम के साथ ही अन्य मंदिरों में भी भक्तों की संख्या बढ़ी।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
समाधान दिवस में डीएम ने 109 फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकांश मामलों का मौके पर किया निस्तारण।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कुमाऊँ में भी शिक्षा-स्वास्थ्य की नई अलख जगाए एसजीआरआर ग्रुप, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों को निःशुल्क बीज किए वितरित, सेब-कीवी बागानों और पॉलीहाउस को बढ़ावा देने के दिए निर्देश।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।
प्रदेश में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं, डाॅ. धन सिंह रावत।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, सोमवार को पुण्डरी हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी, सतपाल जाम्बा के पक्ष में आयोजित ’जनसभा’ में किया प्रतिभाग।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, सोमवार को पुण्डरी हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी, सतपाल जाम्बा के पक्ष में आयोजित ’जनसभा’ में किया प्रतिभाग।

भाजपा पर गया हर एक वोट हरियाणा को समृद्धि, प्रगति और उन्नति की ओर ले जाएगा : मुख्यमंत्री धामी।

केंद्रीय एवं राज्य सरकार मिलकर हरियाणा को डबल इजन की रफ्तार से आगे बढ़ाएगी।

भाजपा के पास हरियाणा के विकास को लेकर स्पष्ट विजन है।जनता को ठगने के लिए कांग्रेस के लोग मैदान में उतरे।

कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने अपने आराम के लिए हरियाणा को कर्जदार और जनता को कंगाल बना दिया था। पुष्कर सिंह धामी।

देहरादून/हरियाणा:-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरियाणा में भाजपा प्रत्याशी सतपाल जाम्बा जी के पक्ष में जनता का वोट मांगने आए हैं। उन्होंने कहा सतपाल जाम्बा जी लंबे समय से इस क्षेत्र की सेवा करते आ रहे हैं। जनता उन्हें अवश्य अपना प्रेम देकर भारी मतों से विजय बनाएगी। उन्होंने जनता से आगामी 5 अक्टूबर को अधिक से अधिक कमल के फूल के पक्ष में मतदान करने और करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा भाजपा पर गया हर एक वोट हरियाणा को समृद्धि, प्रगति और उन्नति की ओर ले जाएगा। केंद्रीय एवं राज्य सरकार मिलकर हरियाणा को डबल इजन की रफ्तार से आगे बढ़ाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 10 सालों में हरियाणा की तकदीर और तस्वीर बदली है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान, स्वाभिमान बढ़ा है। रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री मोदी जी ने युद्ध रुकवाकर भारतीय बच्चों को वापस भारत लाया। उन्होंने कहा कैथल क्षेत्र में कैथल-राजस्थान परियोजना को मंजूरी, कैथल में सड़को का जाल बिछाया गया है। हरियाणा में रेलवे के बजट को 300 करोड़ से बढ़ाकर 3000 करोड रुपए तक बढ़ाया गया है। कई रेल लाइनो पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी योजनाओं पर कार्य गतिमान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कैथल में 950 करोड़ की लागत से भगवान परशुराम राजकीय मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास किया जा चुका है। सरकार द्वारा हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। हरियाणा में कृष्णा सर्किट हड़पा सर्किट, सरस्वती विकास धरोहर का केंद्र जैसे अनेक कार्य किए जा रहे हैं। भाजपा की सरकार बनने के बाद 24 फसलों में एमएसपी दिया जाएगा। उन्होंने कहा भाजपा के पास हरियाणा के विकास को लेकर स्पष्ट विजन है। भाजपा सरकार में बीते 10 सालों में एक भी भ्रष्टाचार का मामला सामने नहीं आया।

मुख्यमंत्री ने कहा जनता को ठगने के लिए कांग्रेस के लोग मैदान में उतर गए हैं। ये लोग सिर्फ जनता में झूठ और भ्रम पैदा करते हैं। कांग्रेस और विपक्षी पार्टियां घपलों और घोटालों में एक दूसरे में साझेदार है। कांग्रेस के शासन में हरियाणा की स्थिति दयनीय हो गई थी। कांग्रेस ने हमेशा युवाओं को ठगने का काम किया। कांग्रेस के समय में हरियाणा में ट्रांसफर और पोस्टिंग का खेल हुआ करता था। भाजपा ने हरियाणा में पर्ची खर्ची का सिस्टम बंद करके पारदर्शिता को अपनाया है। कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने अपने आराम के लिए हरियाणा को कर्जदार और जनता को कंगाल बना दिया था।

इस अवसर पर सांसद नवीन जिंदल, भाजपा प्रत्याशी सतपाल जाम्बा, भाजपा जिला मनीष, विनय रौहेला, प्रदीप राणा, कृष्णा शर्मा एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top