Breaking News
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज।
धामी सरकार की पहल, प्रदेश भर में सरकारी आवासों के पुनर्निर्माण और नए निर्माण की योजना तेज।
अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार में भाजपा से रिजेक्ट हुए कांग्रेस में सिलेक्ट, महेंद्र भट्ट।
अनुशासनहीनता, भ्रष्टाचार में भाजपा से रिजेक्ट हुए कांग्रेस में सिलेक्ट, महेंद्र भट्ट।
प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के, 132वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के, 132वें संस्करण को सुना, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली, चिकित्सालयों की सुविधा की राह। 
मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में, डीएम सविन बंसल के धरातलीय निरीक्षण से निकली, चिकित्सालयों की सुविधा की राह। 
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का, 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार।
सीएम धामी ने सुना ‘मन की बात’ का, 132वां एपिसोड, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, 7 गैस एजेंसियों व 87 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 05 घरेलू सिलेंडर जब्त।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री से भेंट कर रेल एवं ‘डिजिटल कुम्भ 2027’ पर की चर्चा।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।
चाय उत्पादन तकनीकों के अध्ययन के लिए, विधायकों और अधिकारियों संग असम जाऐंगे कृषि मंत्री गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने, उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल-2024 के, पोस्टर का किया लोकापर्ण।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने, उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल-2024 के, पोस्टर का किया लोकापर्ण।

देहरादून :- मंगलवार को उत्तराखंड सरकार में वन,भाषा,निर्वाचन,तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने यमुना कॉलोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल-2024 के पोस्टर का लोकापर्ण किया। इस मौके पर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उत्तराखंड के बैनर तले लक्ष्य संस्था द्वारा MSME ITDA Skill Development Society और स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जाना है।यह आयोजन दो दिवसीय 13 व 14 दिसंबर को स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय में होगा।

मंत्री सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए कहा कि इस आयोजन से राज्य के युवाओ को अपने कौशल को विकसित करने में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही यह फेस्टिवल बच्चों को प्रेरणा देने का कार्य करेगा कि किस प्रकार से वह अपने जीवन मे आगे बढ़ सकते हैं। साथ ही कहा कि जिस प्रकार से आज नई तकनीकों का आगमन हुआ है कहीं ना कहीं इससे हमारे जीवन में कई सुविधाएं भी आई हैं। आज के दौर में टेक्नोलॉजी का बहुत महत्व है जो कि भविष्य की अनेक संभावनाओं को समेटे हुए है।

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस आयोजन में कई इनोवेटर्स प्रतिभाग करेंगे जिनका चयन करते हुए उन्हें सम्मानित करने का भी काम किया जाएगा। उन्होंने बच्चो को अपने प्रगतिशील आईडिया को विकसित करते हुए स्किल डेवलपमेंट में ज्यादा से ज्यादा कार्य करने की बात कही। साथ ही कहा कि हम तकनीकी शिक्षा के तहत इंजीनियरिंग कॉलेजों में अपने बच्चो को फ्रेंच,जर्मन और स्पेनिश भाषा में पढ़ाने जा रहे हैं ताकि उन्हें विदेश जाने का अवसर मिले।

वहीं स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने उत्तराखंड इनोवेशन फेस्टिवल के आयोजन के संबंध में अपने विचार रखे। बताया कि किस प्रकार से यह युवाओ के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा।

इस अवसर पर कुलपति स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय डॉ. राजेन्द्र डोभाल, सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ. पराग धकाते उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top