Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, के अवसर पर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, के अवसर पर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारत को सोने की चिड़िया बनना है, तो महापुरुषों के बताए गए मार्गों पर चलना होगा – गणेश जोशी।

मंत्री गणेश जोशी ने रामपुर तिरहा गोलीकांड के अमर राज्य आंदोलनकारियों को स्मरण कर श्रद्धासुमन किया अर्पित।

देहरादून/ मसूरी :-  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर मसूरी में महात्मा योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज तथा गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया साथ ही उन्होंने दोनों विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी ।योगेश्वर सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने रामपुर तिरहा गोलीकांड के अमर राज्य आंदोलनकारियों को स्मरण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर पृथक राज्य बनाने में उनके योगदान को याद किया।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की व्यक्तित्व तथा राष्ट्रहित में उनके और अविस्मरणीय योगदान को याद करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि महत्मा गांधी का आदर्श और उनके कार्यों ने भारत को स्वतंत्रता प्राप्त कराने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि हमें उनके दिए गए मूल्यों को अपने  जीवन में अपनाएं और उनके संदेशों को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के स्वप्न को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा आज लोग अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि जय जवान-जय किसान का नारा देने वाले नारे के द्वारा भारत के दो सबसे बड़े स्तंभ किसान और जवान दोनों को शास्त्री ने सशक्त किया। उन्होंने कहा लालबहादुर शास्त्री का हरित क्रांति और औद्योगिकीकरण में दिखाया गया मार्ग सदैव देश वासियों को स्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श एवं विचार देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरणा देते रहेंगे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हम हर वर्ष गांधी जयंती मनाते है। इस जयंती को मनाना तब सार्थक होगा जब हम उन महापुरुषों के आदर्शों और विचारों को आत्मसात कर सभी को दोनों महापुरुषों के बताए गए मार्गो पर चलने का आव्हान किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सरहनीय कार्य करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, गांधी सोसायटी अध्यक्ष शैलेंद्र कर्नवाल, मदन मोहन शर्मा, प्रधानाचार्य मनोज रयाल, प्रो. गणेश शैली, अशोक अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, आभा शैली, राकेश अग्रवाल, ओपी उनियाल, मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, मोहन पेटवाल, मनमोहन मल्ल, जसप्रीत सतीश ढौंढियाल अनिता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top