Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा, डॉ. राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान समारोह, कार्यक्रम में शिक्षकों को किया सम्मानित।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा, डॉ. राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान समारोह, कार्यक्रम में शिक्षकों को किया सम्मानित।

विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और उन्हें योग्य नागरिक बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका – गणेश जोशी।

देहरादून/मसूरी :-  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को टाउन हॉल मसूरी में मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित डॉ. राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान समारोह 2024 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों को डॉ. राधाकृष्णन सम्मान से सम्मानित किया।

अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माता होते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण और उन्हें योग्य नागरिक बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि किसी एक स्थान पर इतनी बडी संख्या में शिक्षकों का सम्मान आज सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह में मसूरी में अथवा मसूरी से निकटवर्ती क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दे रहे शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्राथमिक स्तर से लेकर स्नातक और परास्नातक स्तर तक के अध्यापकों को सम्मानित करना मेरे लिए स्वयं एक गौरवान्वित होने वाला समय है।

मंत्री जोशी ने विश्वास जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से जहां हमारे गुरुजनों को सम्मान मिलता है, वहीं उनका मनोबल और आत्मविश्वास भी दृढ़ होता है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि हमारे सभी शिक्षकगण छात्रहित और समाजहित के लिए और अधिक तन्तयता के साथ कार्य कर रहे है और राष्ट्रनिर्माण में उनका सहयोग अतुलनीय है। क्योंकि शिक्षक न सिर्फ विद्यार्थियों को शिक्षा देते हैं, बल्कि वह समाज को भी सही दिशा प्रदान करते हैं। शिक्षक समाज में ज्ञान की ज्योति जलाते हैं और हमें जीवन में अनुशासन और मेहनत का महत्व समझाते हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना भी की।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राकेश रावत, एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुक्रेजा, कोषाध्यक्ष नागेन्द्र उनियाल, उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, सलीम अहमद, धर्म प्रकाश अग्रवाल, मोहन पेटवाल, सतीश ढौंढियाल, राजेंद्र रावत, कुशाल सिंह राणा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top