Breaking News
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
देहरादून में नमो क्रिकेट लीग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
सीएम धामी ने 10,709 निर्माण श्रमिकों के खातों में हस्तांतरित किए, 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
आंगन का मिलन कार्यक्रम में आयोजित होगी रचनात्मक गतिविधियां, बच्चों की प्रतिभा व आत्मविश्वास को किया जाएगा प्रोत्साहित, रेखा आर्या।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
धामी सरकार की होम स्टे नीति ने पर्यटन को दी नई रफ्तार, युवाओं और महिलाओं ने अपनाया होम स्टे व्यवसाय।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
681 आंगनबाड़ी केन्द्रों में वृहद स्तर पर आयोजित होगी “आंगन का मिलन सेवा, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया जाएगा सम्मानित, रेखा आर्या।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
छात्रा के प्रश्न पर मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम के दौरान ही की घोषणा।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री को देखने उमड़े लोग, सीएम धामी ने प्रोटोकॉल से इतर आमजन के बीच पहुंचकर साझा की आत्मीयता।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में, ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में यूथ कनेक्ट, युवाओं को अतीत से जुड़ने इनोवेशन और स्किल्स पर ध्यान देने का आह्वान।

डीएम सविन बंसल ने तोड़ा ब्रिटिश कानून, नून’ नदी से जलभरकर दिलाई स्वतत्रंता आन्दोलन की याद।

डीएम सविन बंसल ने तोड़ा ब्रिटिश कानून,  नून’ नदी से जलभरकर दिलाई स्वतत्रंता आन्दोलन की याद।

देहरादून :- डीएम सविन बंसल ने गाँधी जयंती पर नून नदी में बर्तन में जल भर के ब्रिटिश नमक कानून को तोड़ने के पल को याद करने के साथ ही आजादी के मतवालों के योगदान को महान करार दिया। जिलाधिकारी सविन ने ऐतिहासिक महत्वपूर्ण विरासत स्थल पर बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, पर्यावरण विशेषज्ञों और विरासत विशेषज्ञों सहित युवाओं के साथ नून नदी में ही स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस स्थान पर स्वतंत्रता सेनानियों ने ‘नून’ से नमक आन्दोलन का नेतृत्व किया था। गांधी जयंती पर ‘‘खारा खेत’ में इस आन्दोलन की एक किस्म से पुनरावृत्ति की गई।

शहीदों की याद में बनाए गए स्मारक पर पुष्प अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया। खाराखेत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने 1930 को ‘नून’ नदी के पानी से नमक बनाकर ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध बुलन्द आवाज उठा दी थी।

डीएम ने उस स्थान का भी निरीक्षण किया जहां पर स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों ने नमक बनाया था। उस नमक को देहरादून के ‘टाउन हॉल’ में बेचा गया था। जिलाधिकारी ने कहा कि सामाजिक संगठन, युवाओं, स्कूल के बच्चों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को अपनी ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विरासत के साथ ही प्राकृतिक संसाधनों एवं जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए एक होना होगा।

पर्यावरण विशेषज्ञ पद्मश्री कल्याण सिंह रावत ने कहा कि खारा खेत स्थल समूचे भारत वर्ष के लिए एक ऐतिहासिक स्थल और धरोहर है। यह वह स्थान है जो हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है। आज यह ऐतिहासिक स्थल यूँ ही वीरानियों में गुमनाम हो गया है। हमें मिलकर इसे इसकी खोई पहचान और गरिमा लौटानी होगी।

खारा खेत में स्वच्छता अभियान-कार्यक्रम भी चलाया गया। कार्यक्रम का समापन नून नदी से जल लाकर गांधी पार्क में स्थित गांधी स्मारक पर अर्पित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य जांच कैंप भी लगाया गया। इसमें लगभग 200 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। पर्वतीय क्षेत्र के व्यंजनों को बढ़ावा दे रहे बूढ़ दादी, हिमालयन ट्रेडिशनल फ़ूड के मोटे अनाज मँडुवा से बने व्यंजन ढिंढका, झंगोरे से बनी बिरंजी एवं मसूर की दाल से बने व्यंजन बड़ील लोगों को सर्व किए गए।

डीएम सविन ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के पारम्परिक व्यंजनों पर काम करने वाले लोगों को सरकारी आयोजनों में बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने बच्चों, अधिकारियों, कार्मिकों को पहाड़ी नाश्ता कराया। इस अवसर पर पर्यावरण विशेषज्ञ पदमश्री कल्याण सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ संजय जैन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ निधि रावत ने भी शिरकत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top