Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

हरियाणा में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दल झोकेंगे अपनी पूरी ताकत।

हरियाणा में आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दल झोकेंगे अपनी पूरी ताकत।

देहरादून/हरियाणा :- 15वीं विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार वीरवार शाम छह बजे थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दल अपनी पूरी ताकत झोकेंगे। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी प्रचार की अगुआई करेंगे। वहीं, भाजपा की ओर से तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कई वरिष्ठ नेता पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने आएंगे। इसके साथ राज्य निर्वाचन आयोग ने भी मतदान को लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी वीरवार को अपने गढ़ को मजबूत करने के साथ भाजपा के किले में भी सेंध लगाएंगे। प्रचार के अंतिम दिन राहुल नूंह, और महेंद्रगढ़ के गांव बवानिया में दो रैलियों को संबोधित करेंगे। वे छह हलकों नूंह, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, महेंद्रगढ़, अटेली और नारनौल के मतदाताओं को साधने का प्रयास करेंगे। 2019 के चुनाव में नूंह की तीनों सीटों और महेंद्रगढ़ में कांग्रेस प्रत्याशी जीते थे। वहीं, अटेली और नारनौल में भाजपा को जीत मिली थी। राहुल गांधी के साथ दोनों रैलियों में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद वह पानीपत ग्रामीण और पानीपत सिटी विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे। शाम को हुड्डा करनाल में होंगे। यहां वे प्रेस वार्ता भी करेंगे।

दूसरी तरफ भाजपा नेतृत्व भी अंतिम दिन पूरी ताकत लगाएगा। भाजपा से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजपूतों के प्रभाव वाले तीन विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगे। उनकी शाहाबाद, कलायत और सफीदों में जनसभा होगी। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बल्लभगढ़ व गुरुग्राम और असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पलवल, अंबाला सिटी और गन्नौर में जनसभाएं करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भी प्रचार के लिए आना है, मगर देर रात तक उनके कार्यक्रम पर अंतिम मुहर नहीं लगी थी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव की घोषणा 16 अगस्त को हुई थी। 17 अगस्त से चुनाव प्रचार शुरू हो गया था। तीन अक्तूबर तक उम्मीदवारों को प्रचार के लिए पूरे 49 दिन मिले। इस समयावधि में देशभर के कई दिग्गज नेता चुनाव प्रचार करने के लिए हरियाणा आए। इनमें पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम व केंद्रीय मंत्री शामिल रहे। इस दौरान आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतें भी दर्ज हुईं। 14500 से ज्यादा शिकायतें आईं, जिनमें से अधिकतर का निवारण चुनाव आयोग ने कर दिया। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पांच अक्तूबर को वोट डाले जाने हैं। इसके लिए आयोग ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

कल रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां चार अक्तूबर को मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। हरियाणा में 20 हजार से ज्यादा पोलिंग स्टेशन हैं। मतदान बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने इस बार रिहायशी क्षेत्रों की 114 इमारतों और झुग्गी झोपडि़यों में 87 जगह पर मतदान केंद्र बनाए हैं। आयोग ने 3460 बूथ संवेदनशील और 138 बूथ वल्नरेबल घोषित किए हैं। इनमें अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा के मद्देनजर राज्य में पैरामिलिट्री फोर्स की 225 कंपनियों के अतिरिक्त पुलिस के 29 हजार जवान तैनात होंगे। विधानसभा चुनाव के लिए रिजर्व ईवीएम सहित कुल 27,866 ईवीएम (बैलेट यूनिट) का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही 26,774 वीवीपैट मशीनों का उपयोग किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top