Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में नगर निगम, देहरादून का इंजन पूरी तरह से फेल, नवीन जोशी।

भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार में नगर निगम, देहरादून का इंजन पूरी तरह से फेल, नवीन जोशी।

देहरादून :- कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर चलाये जा रहे जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत आज रायपुर विधानसभा क्षेत्र के चूना भट्टा क्षेत्र में विभिन्न बैठकें एवं आम जनता से सम्पर्क कर जनता को होने वाली परेशानियों से रू-ब-रू होने के साथ ही आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन की अपील की।

प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि मैंने अभी तक देहरादून महानगर के लगभग एक तिहाई क्षेत्र का भ्रमण पूरा करने के उपरान्त पाया कि भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार में नगर निगम देहरादून का इंजन पूरी तरह से फेल हुआ लगता है। देहरादून के नगरीय क्षेत्र की सड़कों, नालियों, सीवर लाइनों तथा स्ट्रीट लाईट सहित आम बुनियादी सुविधाओं का बुरा हाल है। सड़कों पर गड्डे हैं या गड्डों में सडकें हैं अंदाजा लगाना मुश्किल है। स्मार्ट सिटी के नाम पर हुए आधे-अधूरे निर्माण कार्यों के कारण सडकों पर चलना दूभर हो चुका है। नालियों के बंद होने के कारण पिछले दिनों हुई बरसात का पानी आज भी सड़कों पर फैला हुआ है तथा आम जनता को गंदगी के कारण कई बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि आज राजधानी देहरादून की ऐसी स्थिति हो चुकी है जैसी कभी ग्रामीण क्षेत्रों की भी नहीं हुआ करती थी।

नवीन जोशी ने कहा कि गंदे पानी के ठहराव के कारण कई क्षेत्रों में डेंगू अपने पैर पसारता जा रहा है परन्तु नगर निगम की ओर से सफाई और फागिंग की कोई सुध नही ली जा रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा नगर निगम चुनाव में अपनी आसन्न हार को देखते हुए प्रशासकों का लगातार कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है तथा न्यायालय को भी गुमराह करने का काम किया गया है।

नवीन जोशी ने जनता को भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी का मेयर एवं बोर्ड बनने पर जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जायेगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन करें जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर जो करोड़ो रूपये के आधे-अधूरे काम किये गये हैं उन सभी में भारी घोटाला कर जनता की खून-पसीने की कमाई से दिये गये टैक्स का दुरूपयोग किया गया है। जिसका हिसाब जनता को नगर निगम चुनाव में मांगना चाहिए।

जनसम्पर्क कार्यक्रम में प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, देवेन्द्र पंवार, गोपाल गडिया, आदि अनेक कांग्रेसजन एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top