Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

भाजपा सिर्फ वोटबैंक की राजनीति करती है, मलिन बस्तीवासियों की समस्याओं को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया, नवीन जोशी।

भाजपा सिर्फ वोटबैंक की राजनीति करती है, मलिन बस्तीवासियों की समस्याओं को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया, नवीन जोशी।

देहरादूनः-  आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में चल रहे जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत आज कैन्ट विधानसभा के अन्तर्गत वार्ड न. 41, इन्दिरापुरम क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नवीन जोशी के नेतृत्व मे जनता से संपर्क कर आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के समर्थन में मतदान की अपील की।

इस दौरान विभिन्न स्थानों में आयोजित बैठकों में नवीन जोशी ने जनता को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी का नगर निगम में बोर्ड बनने एवं मेयर प्रत्याशी विजयी होने पर मलिन बस्ती वासियों का नियमितीकरण किया जाएगा। क्योंकि मलिन बस्ती वासियों से भारतीय जनता पार्टी ने सदैव झूठ बोला है और उनकी समस्याओं को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया। मलिन बस्ती वासियों का उपयोग सिर्फ़ वोट की ख़ातिर किया और उनको उनके हाल में छोड़ दिया हम जन समस्यास्याओं के त्वरित निवारण के लिये संकल्परत है, जो वादे जनता से किये जाएँगे उनको पूरा किया जायेगा।

नवीन जोशी ने कहा कि नगर निगम के पिछले 5 वर्ष भाजपा के कार्यकाल के विफलताओं के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पिछले नगर निगम बोर्ड ने घोटालों के अलावा कोई भी ऐसा काम नहीं किया जिससे जनता तथा आम आदमी का भला हो। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में केवल महानगर में घोटाले और जनता के धन की बंदर बांट होती रही तथा आम जनता को कोई भी सुविधायें नहीं मिल पाई। नवीन जोशी ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि देहरादून महानगर के समग्र विकास के लिए आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन करें। जिससे समुचित देहरादून का विकास किया जा सके

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, गोपाल सिह गडिया, टिंकल अरोड़ा, पायल बहल सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top