Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

भारतीय जनता पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो गई, नवीन जोशी।

भारतीय जनता पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो गई, नवीन जोशी।

देहरादून :- उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री व पूर्व राज्यमंत्री नवीन जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उन्होंने जनहित से जुड़े मुद्दों को कभी भी प्राथमिकता नहीं दीं उनके शासनकाल में पूरे विकास कार्य अवरोध हो चुके है। देहरादून स्मार्ट सिटी बोलने को है लेकिन स्मार्ट सिटी के नाम पर सारी सड़कों को खोद कर रख दिया गया जगह जगह गड्ढे है। कूड़े का ढेर प्रत्येक वार्ड में लगा हुआ है, लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

नवीन जोशी आज जन संवाद से जन समर्थन कार्यक्रम के तहत कैंट विधानसभा के साई लोक फेस टू में क्षेत्र के लोगो को संबोधित कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने कभी भी गरीबों व पिछड़े लोगों की मदद नहीं की वह सिर्फ इन लोगों को वोट बैंक के लिए इस्तेमाल करते है, लेकिन आज जनता समझ चुकी है अब जनता ने मन बना लिया है कि जिस दिन भी यहां पर निकाय चुनाव होंगे तो भारतीय जनता पार्टी को यहां से उखाड़ फेंकेंगे और कांग्रेस को वोट देंगे और कांग्रेस ही देश प्रदेश का विकास कर सकती है। भाजपा के शासनकाल में गरीब आदमी और गरीब होता जा रहा है और अमीर आदमी और अमीर होता जा रहा है कि उनकी करनी और कथनी में बड़ा फर्क है। जोशी ने लोगों का आह्वान किया कि वह आने वाले समय में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें और क्षेत्र का विकास करने में अपना सहयोग प्रदान करें। जोशी ने कहा कि हमारे द्वारा चलाए जा रहे जन संवाद से जन समर्थन कार्यक्रम को अपार समर्थन मिल रहा है जिससे भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है वह चुनाव को टालना चाहती है लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता जिस दिन भी चुनाव होगा तो भारतीय जनता पार्टी को उसका अपना असली चेहरा समझ आ जाएगा।

नवीन जोशी ने क्षेत्र का भ्रमण कर वह लोगों की समस्याएं सुनी लोगों ने जोशी को बताया कि उनके यहां की सड़क टूटी हुई है जो गंदा नाला यहां पर है उसके पुस्ते टूट चुके हैं स्ट्रीट लाइट का अभाव है बार-बार नगर निगम को बताने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जोशी ने लोगों को आस्वस्त किया कि वह उनकी समस्याओं का निराकरण करने का भरसक प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर प्रवक्ता मंजु त्रिपाठी गोपाल सिंह गढ़िया आशीष नौटियाल राजेंद् गर्ग आर के रस्तोगी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top