Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री धामी ने वीर जवानों को अपने हाथों से खिलाई मिठाई, उनके साथ बाँटी दीपावली की खुशियाँ।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा कर, आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित सुनिश्चित करने के दिए निर्देश।
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
जेनी ने हरक सिंह रावत पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, बेटे का दोबारा DNA टेस्ट कराने की मांग की। 
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखण्ड पुलिस को, प्रतिष्ठित राष्ट्रपति पुलिस निशान से किया अलंकृत।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, विकसित भारत का पहला पड़ाव होगा उत्तराखंड।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
हाथीबड़कला बाजार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को मिष्ठान वितरित कर दीपावली दी शुभकामनाएं।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायी, महाराज।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन।

कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर, पूर्व में किए गए परिसीमन के आधार पर, निकाय चुनाव कराये जाने की मांग की, लालचंद शर्मा।

कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने, मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मुलाकात कर, पूर्व में किए गए परिसीमन के आधार पर, निकाय चुनाव कराये जाने की मांग की, लालचंद शर्मा।

देहरादून :- महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त, उत्तराखण्ड से मुलाकात कर आगामी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर किये गये नगर निगम देहरादून के परिसीमन पर आपत्ति दर्ज करते हुए पूर्व के परिसीमन के अनुरूप ही निकाय चुनाव कराये जाने की मांग की है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मिले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि साल 2018 में नगर निगम सीमा विस्तार परिसीमन किया गया था। ऐसे में फिर से परिसीमन कर दिया गया। नये परिसीमन में कई मौहल्लें इधर से उधर होने से आम जनता भी असमंजस में है साथ ही कई वार्डों की सीमाएं बदल गई और मतदान केंद्र भी बदल गए हैं। एक वार्ड के वोटर दूसरे वार्ड में चले गए है। उन्होंने कहा कि नये सिरे से परिसीम कराने के लिए आमंत्रित आपत्तियों के लिए समय भी कम दिया गया तथा इसी बीच कई सरकारी अवकाश भी रहे। ऐसे में नये सिरे से किये गये परिसीमन को रद्द किया जाना चाहिए तथा पूर्व परिसीमन के अनुरूप ही चुनाव सम्पन्न कराये जाने चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि वार्डों की वोटर लिस्ट में भी अनेक खामियां सामने आयी है। कई लोगों के नाम मतदाता सूची में दो-दो जगहों पर है। कांग्रेस को लगता है कि सत्ताधारी राजनैतिक दल के दबाव में परिसमीन से लेकर वोटर लिस्ट का मसला तैयार किया गया है। कांग्रेस का ये भी सवाल है कि क्या बीएलओ ने क्या ठीक से सर्वे किया? एक तरफ हमारा लोकतंत्र कहता है कि वोट करना हमारा मौलिक अधिकार और लोकतंत्र में वोट करना जरूरी है वहीं जब वोटर लिस्ट से किसी के नाम जुडने से छूट जाएंगे तो इसके लिए जिम्मेदार कौन होगा? उन्होंने कहा कि कई वार्डों में आबादी का संतुलन भी ठीक नहीं है। नगर निगम के वार्डों की मतदाता सूची में मतदाता का फोटो नहीं लगा है, जबकि लोकसभा और विधानसभा की मतदाता सूची में फोटोयुक्त मतदाता सूची होती है।

कॉंग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि नगर निगम की मतदाता सूची में मतदाता का फोटो चस्पा किया जाए जिससे पारदर्शी तरीके से मतदान हो सके। नगर निगम बोर्ड भंग होने के कारण महानगर में विकास के काम नहीं हो पा रहे है तथा आम जनता की समस्याओं का समाधान भी नहीं हो पा रहा है। जिसके लिए तय कार्यक्रम के अनुसार नगर निगम के चुनाव सम्पन्न कराए जाएं।

इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश प्रवक्ता दीप वोहरा , रमेश कुमार मंगू , अर्जुन सोनकर , सचिन थापा , अमित भंडारी , वनित डोभाल , आशु रतूड़ी, नासिर खान, प्रधुमन शर्मा जितेंद्र थापा , धर्मेंद्र आर्य आदि लोग उपस्तिथ रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top