Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

मंत्री रेखा आर्या ने पुनर्वास केंद्रों में रह रहे, बच्चों के साथ किया संवाद, कहा पुनर्वास केंद्र में रह रहे हर बच्चे के लिए, मैं बुआ और मुख्यमंत्री जी मामा की तरह।

मंत्री रेखा आर्या ने पुनर्वास केंद्रों में रह रहे, बच्चों के साथ किया संवाद, कहा पुनर्वास केंद्र में रह रहे हर बच्चे के लिए, मैं बुआ और मुख्यमंत्री जी मामा की तरह।

सफल होने वाले बच्चों की मंत्री ने थपथपाई पीठ, बोलीं- पुनर्वास केंद्र में रह रहे हर बच्चे के लिए मैं बुआ और मुख्यमंत्री जी मामा की तरह।

देहरादून :- मंगलवार को मंत्री रेखा आर्या ने राजकीय एवं स्वैच्छिक बाल देख-रेख संस्थाओं में पुनर्वासित जीवन जी रहे बच्चों की उपलब्धियों से भरे कार्यक्रम ‘मेरी पहचान’ में प्रतिभाग किया। उन्होंने बच्चों की हौसले व जीवटता से भरी सफलताओं पर उनके साथ संवाद किया और भविष्य के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। 

कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखण्ड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां अपने माता-पिता को खो चुके बच्चों को राजकीय सेवाओं में 5% क्षैतिज आरक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस आरक्षण का लाभ पाकर 24 बच्चे सरकारी नौकरी पा चुके हैं और अन्य कई इसी दिशा में प्रयासरत हैं। उन्होंने सरकारी सेवा में चयनित होने वाले बच्चों को अन्य बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत भी बताया। मंत्री रेखा आर्या ने इन सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सरकार ऐसे हर बच्चे के सहयोग हेतु पूर्ण रूप से संकल्पित है।

मंत्री रेखा आर्या बोलीं कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही हमारी सरकार बच्चों के प्रति एक अत्यंत संवेदनशील सरकार है और हम पूरी तरह से ऐसे बच्चों के प्रति समर्पित हैं। ऐसे बच्चों के साथ आत्मीयता को बढ़ाते हुए रेखा आर्या ने कहा कि, प्रदेश के सभी बच्चों और विशेषकर पुनर्वास में रह रहे हर बच्चे के लिए मुख्यमंत्री ‘मामा’ की भूमिका में हैं और वो स्वयं उनकी ‘बुआ’ के रूप में हर स्तर पर उनके साथ हैं।

इस दौरान निदेशक प्रशांत आर्या, सीपीओ अंजना गुप्ता, विभागीय अधिकारी, प्यारे बच्चे उपस्थित रहे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top