Breaking News
सरकार के आश्वासन के बाद राजकीयकरण पर, जल संस्थान कर्मचारियों की बनी सहमति, 16 दिन बाद संयुक्त मोर्चा ने स्थगित किया धरना।

जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरी हों, डीएम डॉ0आशीष चौहान।

कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से करें पूर्ण, मुख्यमंत्री धामी।

मेधावी छात्र ही उत्तराखंड और देश का उज्ज्वल भविष्य, रेखा आर्या।

अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, अधिकारियों को दिए तत्काल सुरक्षात्मक कार्य कराने के निर्देश।

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत, लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास।

विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय व दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण।

राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष ने, मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट, पौड़ी के कलजीखाल कार्यक्रम की जनसमस्याओं की सौंपी रिपोर्ट।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने, पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल किया घोषित।

मुख्यमंत्री ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की दी शुभकामनाएं।

देहरादून :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी है। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जारी अपने सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता लोकतंत्र की सशक्त आवाज रही है, समाज में जनजागरुकता एवं जन भावनाओं को अभिव्यक्ति देने में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता का गौरवशाली इतिहास रहा है। वर्तमान समय में पत्रकारिता समाज और शासन के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु के रूप में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता देश के राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आदि क्षेत्रों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी हिन्दी पत्रकारिता का स्वर्णिम इतिहास रहा है। प्रदेश सरकार पत्रकारों के हितों के प्रति संवेदनशील है तथा पत्रकारिता से जुड़े लोगों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है।

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने भी हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निष्पक्षता, विश्वसनीयता एवं जनहित की भावना आज भी पत्रकारिता की मूल आत्मा है। उन्होंने कहा कि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही सफल पत्रकारिता की पहचान है। यह समाज में बदलाव लाने का भी प्रभावी माध्यम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top