Breaking News
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत, लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास।
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत, लगभग 235 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास।
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय व दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण।
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे, जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय व दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण।
राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष ने, मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट, पौड़ी के कलजीखाल कार्यक्रम की जनसमस्याओं की सौंपी रिपोर्ट।
राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष ने, मुख्यमंत्री धामी से की शिष्टाचार भेंट, पौड़ी के कलजीखाल कार्यक्रम की जनसमस्याओं की सौंपी रिपोर्ट।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने, पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल किया घोषित।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने, पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल किया घोषित।
एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालय, डॉ. धन सिंह रावत।
एनईपी-2020 के क्रियान्वयन में तेजी लायें विश्वविद्यालय, डॉ. धन सिंह रावत।
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, हल्द्वानी में सिल्क पार्क स्थापना के लिए मांगा सहयोग।
केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मिले कृषि मंत्री गणेश जोशी, हल्द्वानी में सिल्क पार्क स्थापना के लिए मांगा सहयोग।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 51 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 51 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
25 जुलाई तक हर हाल में पूरी हों कांवड़ मेले की तैयारियां, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
25 जुलाई तक हर हाल में पूरी हों कांवड़ मेले की तैयारियां, लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
भारी बारिश के चलते देहरादून–मसूरी मार्ग, आवाजाही के लिए अगले आदेश तक बंद।
भारी बारिश के चलते देहरादून–मसूरी मार्ग, आवाजाही के लिए अगले आदेश तक बंद।

मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कहा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई की। 

मुख्य सचिव ने दिए निर्देश कहा आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध की जाए सख्त कार्रवाई की। 

देहरादून :- मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रदेश में खाद्यान्न एवं दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं को लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने आयुक्त खाद्य बी. एल. राणा से प्रदेश में दैनिक आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं कीमतों की जानकारी ली।

मुख्य सचिव ने प्रदेश में आमजन की रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की उचित दरों पर निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित विभागों को लगातार एवं नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि बाजार में खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी एवं अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता एवं मूल्य स्थिति पर सतत् निगरानी रखी जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी एवं कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए सम्बन्धित विभागों द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाए जाएं तथा बाजारों, गोदामों एवं थोक विक्रेताओं की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को राहत प्रदान करने एवं बाजार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी जनपदों विशेषकर चारधाम यात्रा से सम्बन्धित जनपदों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता एवं मूल्य नियंत्रण की स्थिति पर विशेष ध्यान दिए जाने एवं किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।

इस अवसर पर आयुक्त खाद्य बी.एल. राणा, चीफ मार्केटिंग ऑफिसर डॉ. एम.एस. विसेन, रीजनल मार्केटिंग ऑफिसर सी.एम, घिल्डियाल एवं उपायुक्त सुश्री निधि रावत भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top