Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को हल्द्वानी स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कंपलेक्स में चल रहे कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश निर्माण कार्य में बरती लापरवाही तो होगी कार्यवाही।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को हल्द्वानी स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कंपलेक्स में चल रहे कार्यों को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश निर्माण कार्य में बरती  लापरवाही तो होगी कार्यवाही।

हल्द्वानी:-6 मार्च उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या अपने जनपद भ्रमण के दौरान हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स,स्पोर्ट्स स्टेडियम और किशोर /महिला संप्रेषणगृह का निरीक्षण किया। इस दौरान खेल मंत्री आर्य ने बैडमिंटन कोड़, टेबल टेनिस, स्विमिंग पूल सहित विभिन्न गेम्स के बन रहे स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर विभाग को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के रखरखाव का विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, साथ ही जल्द से जल्द खेलों को शुरू करने के लिए विभागीय अधिकारियों को कहा। इस दौरान टेबल टेनिस कोड की जर्जर स्थिति पर उसे ठीक करने के निर्देश भी दिए।

वहीं इस दौरान खेल मंत्री ने स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। जहां उन्होंने जरूरी व्यवस्थाओं को देखकर मंत्री रेखा आर्य बेहद नाराज हो गयी उन्होंने अधिकारियों से उसे जल्द सही करने को कहा, इसके अलावा क्रिकेट स्टेडियम को लेकर मंत्री आर्य ने कहा कि विभाग क्रिकेट स्टेडियम में जल्द से जल्द क्रिकेट कराने के लिए गंभीर है और इसके लिए सभी आवश्यकताओं को पूरा कर जल्द इसकी शुरुआत की जाएगी। साथ ही कहा कि राज्य सरकार खेल और खिलाडियों के लिए लगातार प्रयास कर रही है।आज खिलाडियों के लिए खेल विभाग लगातार अनुकूल वातारवरण बना रहा है। हमारा प्रयास है कि हम उत्तराखंड को जिस तरह देवभूमि के नाम से जानते है उसी प्रकार इसे खेल भूमि के रूप में ख्याति/जाना जाए,जिसके लिए वह लगातार काम कर रही हैं।

वहीं इस दौरान प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने हल्द्वानी स्थित किशोर व महिला संप्रेषण गृह का भी औचक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने बच्चो व महिलाओं से बातचीत की साथ ही उनका हालचाल जाना।उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सम्प्रेक्षण गृह में रह रहे लोगो को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसे सुनिश्चित करें। इस अवसर पर विभागीय अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top