Breaking News
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, मुख्यमंत्री धामी।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
विरासत संरक्षण के साथ होगा देहरादून का सुनियोजित विकास, शहर की 200 ऐतिहासिक परिसंपत्तियां चिन्हित।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में, जलवायु परिवर्तन के दौर में कृषि, बागवानी और वानिकी पर मंथन।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत: गाए स्फूर्त गीत।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर, पलायन रोकने पर सरकार का जोर, मुख्यमंत्री धामी।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
सेवा संकल्प अभियान 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक होंगे आयोजित, सेवा सेतु सरकार आपके द्वार शिविर, सुबोध उनियाल।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ, मुख्यमंत्री धामी।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।
श्री गुरु राम राय जी महाराज का महानिर्वाण पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया।

अगर धीरे-धीरे आपकी भी याददाश्त हो रही है कमजोर, ये हो सकते हैं अल्जाइमर के संकेत

अगर धीरे-धीरे आपकी भी याददाश्त हो रही है कमजोर, ये हो सकते हैं अल्जाइमर के संकेत

अल्जाइमर एक ऐसी बीमारी है जो सीधे तौर पर आपके दिमाग को इफेक्ट करती है. आमतौर पर ये बीमारी बुढ़ापे के समय में होती है, जो कि सामान्य है. लेकिन आज कल के भागदौड़ भरी लाइफ और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण ये बीमारी कम उम्र के लोगों में भी देखने को मिल रही है. अगर आपको भी इसके कुछ संकेत दिखाई दें तो इसे इग्नोर न करें और अपने डॉक्टर से संपर्क करें. जानकारी के अनुसार इस बीमारी में व्यक्ति की याददाश्त, समझ और फैसले लेने की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है. ऐसे में इसके शुरुआती लक्षण के बारे में जानकारी होने बेहद जरूरी है।

क्या है अल्जाइमर?
एक्सपर्ट्स का कहना है कि अल्जाइमर की स्थिति होने पर मस्तिष्क की कोशिकाओं का एक दूसरे से जुड़ाव कम हो जाता है जिससे व्यक्ति के मस्तिष्क के काम करने की क्षमता पर बुरा असर पड़ता है. ऐसे में व्यक्ति का नर्वस सिस्टम सही से काम नहीं करता. इसके बाद व्यक्ति की सोचने समझने की क्षमता धीरे-धीरे कम होने लगती है. और फिर वो हर छोटी-बड़ी बातों को भूलने लगता है. धीरे-धीरे ये चीजें व्यक्ति पर हावी होने लगता है और एक समय ऐसा भी आता है जब इंसान बोलने में भी अटकने लगता है. बता दें कि अभी तक इसके होने का सटीक कारण पता नहीं चल पाया है. हालांकि अभी इस पर रिसर्च जारी है. लेकिन कुछ मामलों में डॉक्टर्स का मानना है कि ये जेनेटिक हो सकते हैं.

इन संकेतों से हो जाएं सावधान
वैसे तो अल्जाइमर के कोई सटीक संकेत नहीं है, जिसकी मदद से ये पता लगाया जा सके कि किसी व्यक्ति को अल्जाइमर की बीमारी है. लेकिन अगर कोई व्यक्ति अपनी छोटी-बड़ी बातों को बड़ी जल्दी भूल जाता है तो ये अल्जाइमर के शुरूआती संकेत हो सकते हैं. अगर कोई व्यक्ति ठीक से बोलने में अक्षम है और वो अटक-अटक कर बोलता है तो ये भी अल्जाइमर के संकेत हो सकते हैं. कई बार कुछ लोगों के व्यवहार में अचानक से बदलाव आने लगता है. कहते हैं जानवरों को भी अपने घर का रास्ता पता होता है और शाम ढलते वे अपने घरों में लौट आते हैं. लेकिन कोई व्यक्ति अपने घर का रास्ता भूल जा रहा है तो ये भी संकेत हो सकते हैं. वैसे तो ये बीमारी 60 वर्ष के बाद होती है. लेकिन कई बार विटामिन बी12 या थायराइड असंतुलन से भी ऐसी समस्याएं हो सकती हैं. लेकिन ये अल्जाइमर के कारण नहीं होता. शरीर में बी12 और थायमिन की कमी से भूलने की प्रॉब्लम हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top