Breaking News
रेशम बीज उत्पादन में उत्तराखण्ड को मिला स्कोच अवार्ड, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई।
रेशम बीज उत्पादन में उत्तराखण्ड को मिला स्कोच अवार्ड, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई।
एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत, नॉर्थ ईस्ट के युवाओं से सीएम धामी का संवाद।
एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत, नॉर्थ ईस्ट के युवाओं से सीएम धामी का संवाद।
हरिद्वार में तेजी से बन रहा पीएम यूनिटी मॉल, धामी सरकार की मॉनिटरिंग में 46% काम पूरा।
हरिद्वार में तेजी से बन रहा पीएम यूनिटी मॉल, धामी सरकार की मॉनिटरिंग में 46% काम पूरा।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त।
डीएम सविन बंसल की क्यूआरटी अलर्ट, घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग पर 16 सिलेंडर जब्त।
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी, ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी, ₹36.83 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को केनरा बैंक ने, मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 25 लाख रुपये का चेक किया भेंट।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को केनरा बैंक ने, मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 25 लाख रुपये का चेक किया भेंट।
रोजगार मेले से पाॅलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख।
रोजगार मेले से पाॅलीटेक्निक छात्रों के करियर को लगेंगे पंख।
चारधाम यात्रा सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए, स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां 1350 डॉक्टरों की तैनाती।
चारधाम यात्रा सुरक्षित व सुगम बनाने के लिए, स्वास्थ्य विभाग की व्यापक तैयारियां 1350 डॉक्टरों की तैनाती।
लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी।
लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को दी कड़ी चेतावनी।

38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी2025 तक, देहरादून-हरिद्वार-उधमसिंह नगर-टिहरी में होगें आयोजित।

38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी2025 तक, देहरादून-हरिद्वार-उधमसिंह नगर-टिहरी में होगें आयोजित।

देहरादून/नई दिल्ली :- सीएम पुष्कर सिंह धामी की ने बुधवार को नई दिल्ली में भारतीय ओलिम्पिक संघ की अध्यक्ष पी टी ऊषा से मुलाकात कर उत्तराखंड में होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों की तारीखों को लेकर छाया कुहासा खत्म हो गया है। पी टी उषा ने उत्तराखंड सरकार के 28 जनवरी से 14 फरवरी-2025 की आयोजन सम्बन्धी तारीखों के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने भी मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों को आयोजित करने की गुजारिश की। मुख्यमंत्री ने हाथों-हाथ इसको आयोजित करने की मंजूरी दे दी। इन खेलों का आयोजन औली में आयोजित होगें।

राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलने के बाद आयोजन की तारीखों को लेके पसोपेश में उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य भी IOA प्रमुख से मिल चुकी थीं। फिर भी तारीखों के ऐलान में देरी और उत्तराखंड में जौहर दिखाने के लिए राज्य समेत देश भर के खिलाड़ियों के जोश और उत्साह को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर ने कमान संभाली। उन्होंने रुद्रपुर में State Olympic Games के उद्घाटन पर ही घोषणा कर दी थी कि राष्ट्रीय खेल जनवरी-2025 में आयोजित किए जाएंगे। इससे ये उम्मीद बंध गई थी कि उत्तराखंड में पहली बार आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय खेल हर हाल में जनवरी-फरवरी में हो जाएंगे।

खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने में धामी सरकार हमेशा आगे रही है। मंत्रिमंडल की बैठक शाम को ही होने के बावजूद वह राज्य ओलिम्पिक खेलों का उद्घाटन करने रुद्रपुर पहुंचे थे। उन्होंने फिर आवास से Virtually मंत्रिमंडल की बैठक कर के खेलों के प्रति अपने प्रेम और समर्थन का परिचय दिया था, ऐसी कोई और मिसाल नहीं है, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर बेहद व्यस्त रहने के बाद कल नतीजे आने और फुरसत मिलते ही उन्होंने खुद IOA प्रमुख से मिल के राष्ट्रीय खेलों की तारीखों पर बात करने का फैसला भी प्राथमिकता पर किया।

राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की तारीखों को ले के IOA के प्रमुख से पहले कोई और मुख्यमंत्री कभी जा के खुद मिले हो ऐसा भी ये पहली मिसाल मानी जा रही है। सीएम IOA कार्यालय पहुँचने पर उषा ने खुद गुलदस्ता दे के उनका स्वागत किया।दोनों में काफी देर मुलाकात के दौरान तारीखों पर फैसला हो गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 28 जनवरी से 14 फरवरी में खेल कराना चाहती है। औपचारिक उद्घाटन की तारीखों में कुछ रद्दोबदल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धता को ले के हो सकती है, उषा ने तत्काल मुख्यमंत्री के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

उषा ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर से अनुरोध कहा कि उत्तराखंड ही राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों की भी मेजबानी स्वीकार करें.राज्य के पास शीतकालीन खेलों के आयोजन के लिए औली में शानदार बर्फीले ढलान उपलब्ध है। यहा कई बार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो चुका है। सीएम ने भारतीय ओलिम्पिक संघ प्रमुख के अनुरोध को स्वीकार कर आश्वस्त किया कि शीतकालीन खेल भी बहुत शानदार ढंग से आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री के साथ IOA के पूर्व महासचिव राजीव मेहता और विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा भी थे। राजीव के कार्यकाल में ही 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को दी गई थी। उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन देहरादून,हरिद्वार-उधमसिंह नगर और टिहरी में मुख्य तौर से होंगे। सरकार की कोशिश है कि पिथौरागढ़-चम्पावत में भी खेलों के विकास के लिए कुछ स्पर्द्धाएं आयोजित हो। मुख्यमंत्री पुष्कर ने उषा से कहा कि उत्तराखंड राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अभूतपूर्व और बेहद शानदार ढंग से आयोजित करने में सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी, इस आयोजन को यादगार बनाया जाएगा।

उत्तराँचल ओलिम्पिक संघ के महासचिव डॉ डीके सिंह ने राष्ट्रीय खेलों की तारीखों पर फैसला कराने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर का खेल जगत और संघ की तरफ से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की अगुवाई में उत्तराखंड राष्ट्रीय खेल बेहद सफल और ऐतिहासिक साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top