Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

अपना विकास करने में जुटी रही भाजपा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी।

अपना विकास करने में जुटी रही भाजपा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी।

देहरादून :- प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी द्वारा मेयर चुनाव के मद्देनजर चलाये जा रहे जनसंवाद से जनसमर्थन कार्यक्रम के तहत आज धर्मपुर विधानसभा के माजरा क्षेत्र में सघन दौरा कर आम जनता से सम्पर्क कर आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन की अपील की।

नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा ने सदैव अपना विकास किया है, जनता के विकास की कभी नहीं सोची इसी का नतीजा है, कि देहरादून में विकास कही भी दिखाई नहीं देता पूरा देहरादून का बुरा हाल है। यहा के मेयर ने जनता की समस्याओं को कभी भी गंभीरता से नहीं लिया जिसका ख़ामियाज़ा जनता को भुगतना पड़ रहा है। जोशी ने पार्टी के विजन को आम जनता के सामने रखते हुए कांग्रेस पार्टी की ओर से जन समस्यास्याओं के त्वरित निवारण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मेयर एवं बोर्ड बनने पर जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जायेगा। उन्होंने यह भी कहा कि स्मार्ट सिटी के नाम पर हुए निर्माण कार्यों की जांच कर दाषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जायेगी। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि अभी तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देहरादून नगर निगम के कई इलाकों में आम जनता से सम्पर्क किया है तथा सभी जगह जनता भाजपा के शासन से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि आज महानगर का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां पर बुनियादी सुविधायें चुस्त दुरूस्त हों। स्मार्ट सिटी के नाम पर पूरा देहरादून खुदा पडा है। टूटी हुई सडकों पर रोज दुर्घटनाएं हो रही हैं परन्तु सरकार कान में तेल डलकर सोई हुई है। कुल मिलाकर महानगर की जनता भाजपा सरकार की अव्यवस्था के चलते भारी दिक्कतों का सामना कर रही है।

नवीन जोशी ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी को समर्थन करें जिससे उनकी समस्याओं का समाधान हो सके।

इस अवसर पर आशीष नौटियाल, गोपाल सिंह गढ़िया गणेश भट्ट वीरेंद्र पवार राजेश बर्थवाल धीरज शाही राकेश कुमार आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top