Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।

त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।

कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।

गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

गृहमंत्री का उत्तराखंड दौरा, डीजीपी ने ली महत्वपूर्ण बैठक, दिए ये निर्देश।

देहरादून :- बुधवार को अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार के प्रस्तावित जनपद उत्तरकाशी व देहरादून भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एक बैठक ली गयी। बैठक के दौरान माननीय गृह मंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा-प्रबन्धों, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की गई तथा वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत सभी को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

पुलिस महानिदेशक महोदय ने कहा कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं समय से पूरी हों और लोगों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े। साथ ही माननीय गृह मंत्री जी की प्रस्तावित समीक्षा बैठकों की तैयारी समय से पूरी करने, ब्रीफिंग एवं रिहर्सल समय से कराने हेतु भी निर्देशित किया।

बैठक में ए पी अंशुमान, अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना एवं सुरक्षा, श्रीमती विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय/पी एंड एम, नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, अपराध एवं कानून व्यवस्था, करन सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top