Breaking News
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से, लोक भवन में डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से, लोक भवन में डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा।
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा।
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य, रेखा आर्या।
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य, रेखा आर्या।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर।
अर्धकुंभ मेला के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित।
अर्धकुंभ मेला के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित।
उत्तराखण्ड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई, 161.96 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि।
उत्तराखण्ड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई, 161.96 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि।
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश।
मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश।
भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं, प्रीतम सिंह जी की लोकप्रियता से बौखलाई है भाजपा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव महर्षि।
भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं, प्रीतम सिंह जी की लोकप्रियता से बौखलाई है भाजपा, कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव महर्षि।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला।

हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किया तीखा हमला।

देहरादून/नई दिल्ली :- हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए तीखा हमला किया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को ‘गैर जिम्मेदार’ और ‘नफरत फैलाने का कारखाना’ तक कह दिया। यह बयान उन्होंने महाराष्ट्र में 7,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद दिया।

महाराष्ट्र को मिली परियोजनाओं की सौगात
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस किसी भी तरीके से हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है और भारत में जहां भी चुनाव होते हैं, वह इसी फार्मूले को लागू करती है। महाराष्ट्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आधारशिला रखने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने विश्वास जताया कि ‘समाज को तोड़ने’ की इस कोशिश को राज्य की जनता नाकाम करेगी।

‘कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम’
उन्होंने इस सरकारी कार्यक्रम में महाराष्ट्र के लोगों से देश के विकास को सर्वोपरि रखते हुए और एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके गठबंधन ‘महायुति’ के पक्ष में मतदान करने की अपील की। हरियाणा के चुनाव परिणामों का उल्लेख करते हुए मोदी ने कहा कि इसने बता दिया है कि आज देश का मिजाज क्या है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम, अर्बन नक्सल का पूरा गिरोह… जनता को गुमराह करने में जुटा था लेकिन उसकी सारी साजिशें ध्वस्त हो गईं।’

हरियाणा की जनता ने दिया जवाब
उन्होंने कहा कि हरियाणा के दलित वर्ग ने भाजपा का रिकॉर्ड समर्थन किया, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) ने भी भरोसा जताया। पीएम मोदी ने कहा, ‘कांग्रेस पूरी तरह से सांप्रदायिक और जातिवाद का चुनाव लड़ती है। हिंदू समाज को तोड़कर उसे अपनी जीत का फॉर्मूला बनाना, यही कांग्रेस की राजनीति का आधार है।’

उन्होंने कांग्रेस की ‘बांटों और सत्ता पाओ’ नीति की आलोचना करते हुए कहा, ‘कांग्रेस जानती है कि जितना हिंदू बंटेगा, उतना ही उसका फायदा होगा। कांग्रेस किसी भी तरीके से हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है, ताकि वो उस पर राजनीतिक रोटियां सेंकती रहे।’ पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बार-बार यह सिद्ध किया है कि वह एक ‘गैर-जिम्मेदार’ दल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top