Breaking News
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के खेलोत्सव में शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन के रोमांचक मुकाबले।
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से, लोक भवन में डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से, लोक भवन में डीजीपी दीपम सेठ ने की शिष्टाचार भेंट।
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा।
छात्रावासों में डिजिटल क्लासरूम और आधुनिक लाइब्रेरी से हाईटेक होगी शिक्षा।
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य, रेखा आर्या।
जनता का विश्वास मेरी सबसे बड़ी पूंजी, हर चुनौती के बावजूद सोमेश्वर के विकास के लिए करती रहूंगी कार्य, रेखा आर्या।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर।
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्टेट स्टीयरिंग कमेटी की हुई बैठक, उत्तराखंड के युवाओं को स्थानीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ने पर जोर।
अर्धकुंभ मेला के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित।
अर्धकुंभ मेला के लिए उत्तराखण्ड को केन्द्र से, 14,520 मीट्रिक टन अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित।
उत्तराखण्ड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई, 161.96 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि।
उत्तराखण्ड के 8 लाख 8 हजार से अधिक किसानों के खातों में हस्तांतरित हुई, 161.96 करोड़ रुपये की पीएम किसान सम्मान निधि।
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
विशेष दिव्यांग शिविरों में 150 दिव्यांगजनों को जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र।
मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश।
मौसम विभाग के अलर्ट के दृष्टिगत मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश।

दिल्ली- सीएम आवास सील, केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को ताला।

दिल्ली- सीएम आवास सील, केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी को ताला।

देहरादून/दिल्ली- एनसीआर:- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री आवास छोड़ दिया था, जिसके बाद वर्तमान सीएम आतिशी मार्लेना को वहां शिफ्ट होना था। हालांकि, सीएम आतिशी के आवास में शिफ्ट होने से पहले ही बुधवार को पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की एक टीम ने सरकारी इमारत में ताला लगाकर उसे सील कर दिया है।

दिल्ली सीएमओ का दावा है कि दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) विनय सक्सेना ने मुख्यमंत्री आतिशी का सारा सामान आवास से हटवा दिया है। वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) का कहना है कि मुख्यमंत्री आतिशी को उनके सरकारी आवास में जाने के एक दिन बाद ही वहां से निकाल दिया गया है।

दिल्ली सीएमओ ने ट्वीट किया, “दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास, 6-फ्लैग स्टाफ रोड, सिविल लाइन्स पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की एक टीम पहुंची।”

इस बीच, दिल्ली सीएम आवास को लेकर आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार के बीच एक नई सियासत का माहौल बन गया है। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की कार्रवाई के बाद, दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय ने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल ने भाजपा के इशारे पर आधिकारिक घर से आतिशी का सामान जबरन हटा दिया।

दिल्ली सीएमओ ने कहा, “देश के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री आवास खाली कराया गया। भाजपा के इशारे पर उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री आतिशी का सामान जबरन सीएम आवास से हटा दिया।”

हालांकि, अभी तक एलजी ऑफिस से इन आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top