Breaking News
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा अभियान, देहरादून में 14 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
कांग्रेस के बेशर्मी भरे दोगलापन और विकास विरोधी चेहरे से उठा पर्दा, महेंद्र भट्ट।
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
सोंग नदी की सेहत का ‘बायो इंडिकेटर’ प्रोजेक्ट से लगेगा पता, सारा (SARRA) के तहत शोध शुरू। 
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
स्वदेशी एलईडी लड़ियों की रोशनी और मिलेट्स उत्पादों का स्वाद बढ़ाएगा दीपावली की खुशियां।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
मुख्यमंत्री धामी ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।

मंत्री रेखा आर्या बोलीं, हमारे परिधान ही हमारी पहचान, हर बेटी के भीतर हो स्वावलंबन का भाव, उनके सपनों को पूरा करने के लिए तत्पर है सरकार।

मंत्री रेखा आर्या बोलीं, हमारे परिधान ही हमारी पहचान, हर बेटी के भीतर हो स्वावलंबन का भाव, उनके सपनों को पूरा करने के लिए तत्पर है सरकार।

देहरादून में एक मंच पर दिखी समूचे उत्तराखण्ड की संस्कृति

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं ने उत्तराखण्ड के पारंपरिक परिधान पहन की कल्चरल वॉक।

देहरादून :- आज अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर देहरादून में आयोजित ‘कल्चरल वॉक विद एचिवर्स टॉक कार्यक्रम’ और ‘उत्तराखंडी परिधान-लोक संस्कृति महोत्सव’ का आयोजन महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से किया गया। इस कार्यक्रम में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

मंत्री ने कार्यक्रम में राज्य भर से आई ‘एचिवर्स’ बेटियों को सम्मानित किया और उनकी उपलब्धियों पर उनकी पीठ थपथपाई।

इस उपरांत राज्य के सभी 13 जनपदों से आई बच्चियों ने अपने अपने ज़िले की पारंपरिक वेशभूषा में ‘कल्चरल वॉक’ की। इसमें कुमाऊं से लेकर जौनसारी और गढ़वाली से लेकर उधमसिंह नगर और सभी 13 जनपदो के पारंपरिक परिधान तो थे ही, साथ-साथ बुक्सा और वनराजी जनजातियों का भी प्रतिनिधित्व था। एक मंच पर समूचे उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक उपस्थिति ने इस अवसर को बहुत ही अनुपम बना दिया। 

कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश की सभी बालिकाओं से उनकी यह अपील है कि वो स्वावलंबी बनें, आत्मनिर्भर बने और सफलता की नई कहानी लिखें। मंत्री आर्या बोलीं कि बालिकाओं की ये बुआ हमेशा उनके साथ है।

कार्यक्रम में विभाग के सचिव चंद्रेश यादव, निदेशक प्रशांत आर्य सहित विभाग के सभी अधिकारी व प्रदेश भर से आई बालिकाएं शामिल हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top