Breaking News
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में, बुधवार को दिल्ली में होगी भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप बैठक।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
राजस्व पुलिस एवं भूलेख सर्वेक्षण संस्थान, अल्मोड़ा का होगा सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण, आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
महाराज की राजस्थान के मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट, पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार पर हुई चर्चा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
सड़क सुरक्षा पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दी बधाई।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 5 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
पुष्पवर्षा, चरण प्रक्षालन के साथ ही, सीएम धामी ने अपने हाथों से भोजन परोसकर किया कांवड़ियों का स्वागत। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने मसूरी विधानसभा में, विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण शिलान्यास। 
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में दिया संदेश, अंगदान: मृत्यु के बाद भी जीवन का उपहार।

श्री रामलीला कला समिति निरंतर,156 वर्षों से समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्तियों, को धर्म व अधर्म और सच्चाई का रास्ता, दिखाने के लिए प्रयासरत, अशोक वर्मा।

श्री रामलीला कला समिति निरंतर,156 वर्षों से समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्तियों, को धर्म व अधर्म और सच्चाई का रास्ता, दिखाने के लिए प्रयासरत, अशोक वर्मा।

देहरादून :- पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि 156 वर्षों से निरंतर भगवान श्री रामचंद्र जी के आदर्शो का पालन करते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के व्यक्तियों को धर्म व अधर्म और सच्चाई का रास्ता दिखाने के लिए श्री रामलीला कला समिति निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में आज के मंचन में दिखाया गया कि भगवान राम सीता जी की खोज करते-करते पंचवटी के जंगलों में आगे बढ़ते है, जहां शबरी उन्हें अपने मीठे और झूठे बेर खिलाती है।

वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा ने बताया कि भगवान श्री राम और श्री हनुमान जी का मिलन होता है। हनुमान जी भगवान श्री राम जी ओर सुग्रीव की मित्रता होती हैं इसके पश्चात श्री राम और बाली का युद्ध होता है। और बालि का अंत होता है, इसके पश्चात भगवान हनुमान जी को अपना दूत बनाकर लंका की ओर प्रस्थान कराते है, और जय श्री राम जी के जयकारो से पंडाल गुंज उठा। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल व पूर्व अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग आयोग व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पारम्परिक रामलीला के सुंदर मंचन की प्रशंसा करते हुए कलाकारो को भी खूब सराहा। गौरतलब है कि रात्रि 9:00 बजे रामलीला का मंचन प्रारंभ होकर रात्रि 12:00 बजे तक चलता है जिसमें छोटे बच्चे बड़े और बुजुर्ग अति उत्साह से रामलीला के मंचन का अवलोकन करते है। राकेश महेंद्रू और संरक्षक मंडल के महामंत्री सोमप्रकाश शर्मा जी ने उनका और आये हुए अतिथियों का मंच पर अंग वस्त्र पहना कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर समिति के अरविंद गोयल, हर्ष कुमार अग्रवाल, दयालचंद गुप्ता, शोभित मांगलिक, धनप्रकाश गोयल, तरुण शर्मा, शरद गोयल, मनोज सिंघल, घनश्यामस्वरूप शर्मा, बालेश गुप्ता, विकी गोयल, शुभम गोयल, योगेश भटनागर, हरिश चौहान, मिडिया प्रभारी मनमोहन जयसवाल एवं रोशन राणा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top