Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

15 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कें गड्डा मुक्त करने के, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वादे हुए खोखले साबित, नवीन जोशी।

15 अक्टूबर तक प्रदेश की सड़कें गड्डा मुक्त करने के, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वादे हुए खोखले साबित, नवीन जोशी।

देहरादून :- प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 15 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कें गड्डा मुक्त करने के वादे को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि प्रदेश की सड़कों को गड्डा मुक्त करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वादे खोखले साबित हो चुके हैं।

प्रदेश की सड़कों को गड़्डा मुक्त करने के वादे पर एक बयान जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि प्रदेश की सड़कें तो दूर की कौडी है आज तक प्रदेश की राजधानी देहरादून की सड़कें भी गड्डा मुक्त नहीं हो पाई है, तथा आम जनता गड्डायुक्त सड़कों पर चलने का मजबूर है। उन्होंने कहा कि देहरादून महानगर में स्मार्ट सिटी की घोषणा के उपरान्त जिस प्रकार बिना किसी रोड मैप के सड़कों, नालियों और सीवर लाईनों की खुदाई की गई उसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ा है।

नवीन जोशी ने कहा कि पिछले चार माह में उन्होंने देहरादून महानगर के लगभग सभी वार्डों का दौरा किया जिसमें पाया कि लगभग सभी वार्डों में सडकों व नालियों की स्थिति दयनीय बनी हुई है। पूरी बरसात का समय निकल गया है परन्तु अभी तक देहरादून महानगर की एक भी नाली साफ नहीं हो पाई है तथा बरसात का पानी आज भी नालियों में जमा हो रखा है जिससे मच्छरों का साम्राज्य फैल रहा है तथा डेंगू, मलेरिया से लेकर तरह-तरह की बीमारियों का सामना जनता को करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम बोर्ड भंग होने के कारण शहर में नियमित रूप से छिड़काव भी नहीं हो पा रहा है तथा वार्डों में नियुक्त किये गये सफाई कर्मचारियों का भी कोई अतापता नहीं है जिनके नाम पर लाखों रूपये का निगम को चूना लगाया जा रहा है।

प्रदेश कॉंग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने यह भी कहा कि भाजपा के पिछले नगर निगम मेयर के कार्यकाल में विकास का एक भी काम नहीं हो पाया बल्कि जो सड़कें चलने लायक थी उन्हें भी स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों के नाम पर खोद कर गड्डों में बदल दिया तथा स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों के लिए आये करोड़ों रूपये की बंदरबांट कर भारी घोटाले को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि नगर निकायों में चुनाव समय पर कराने से भाजपा कतरा रही है तथा बार-बार प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ती जा रही है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

नवीन जोशी ने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार की और नगर निगम मेयर की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जायेगी तथा भाजपा के कार्यकाल में हुए घोटालों का पर्दाफास करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी का मेयर और नगर निगम बोर्ड बनने पर पिछले कार्यकाल में हुए सभी घोटालों की जांच करा कर जनता के टैक्स के पैसे का हिसाब लिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top