Breaking News
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
MDDA बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी के दिशा-निर्देशों में, पीएम आवास योजना को, 30 सितंबर तक सभी लंबित आवास पूरे करने के दिए निर्देश, डॉ. आर. राजेश कुमार।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
सीएम धामी ने भारी वर्षा को देखते हुए, दिए हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश, कहा सभी एजेंसियां रहें पूरी तरह सतर्क।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
ग्रामीण विकास मंत्री भारत सिंह चौधरी ने, PMGSY के कार्यों की प्रगति एवं वन स्वीकृति की समीक्षा की।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
डॉ. पंकज गर्ग एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स ऑफ इंडिया के निदेशक (शिक्षा), उत्तर क्षेत्र निर्वाचित।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी के बीच, जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
देहरादून में 11 अगस्त को लगेगा रोजगार मेला, 559 पदों पर होगा चयन, प्रतिष्ठित कंपनियां लेंगी साक्षात्कार।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।
सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे काम, डाॅ. धन सिंह रावत।

राजनीतिक दलों के एक संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने, डीएम देहरादून के माध्यम से, महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित कर प्रदेश में भाईचारे का माहौल खराब, करने वाले लोगों के खिलाफ हो कानूनी कार्रवाई, लालचंद शर्मा।

देहरादून:- मंगलवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों के एक संयुक्त प्रतिनिधि मंडल के द्वारा डीएम देहरादून के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें शहर एवं प्रदेश के भाईचारे का माहौल को ख़राब करने वाले लोगों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई।

कॉंग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने कहा कि संयुक्त प्रतिनिधि मंडल के द्वारा मांग की गई कि जो लोग सोशल मीडिया या सार्वजनिक तौर पर किसी अन्य धर्म/जाति के विरूद्ध नफ़रत फैलाने का काम करते है, उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएं चाहे वो व्यक्ति किसी भी जाति धर्म या संगठन का हो। साथ ही कहा कि राज्य के विकास को अवरुद्ध करने का काम जो भी लोग करते है हमें इनका विरोध करना होगा देश के अंदर भी बहुत सी ऐसी देश विरोधी ताकते लगातार काम कर रही हैं जो चाहती है कि देश का भाईचारा खत्म हो लेकिन हमें मिलकर इन देश विरोधी ताकतों का सामना करना है और देश के सतत विकास में अपना योगदान देना है।

ज्ञापन देने से पूर्व जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व न्यायाधीश कांता प्रसाद ने कहा कि देश में नफ़रत का माहौल बनाने वालों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्यवाही करे।

पूर्व अध्यक्ष बार एसोशिएशन रजिया बेग ने कहा कि जो भी व्यक्ति देश का माहौल ख़राब करने का का काम कर रहा है चाहे वो किसी भी धर्म संप्रदाय का हो सरकार को उसके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए ।

न्याय कृति मंच के अध्यक्ष नानकचंद जी ने कहा कि जो लोग धर्म के नाम पर कानून को हाथ में लेने का काम करते हैं प्रशासन को उनसे कड़ाई से निबटना चाहिए। वहीं राज्य आंदोलनकारी लताफत हुसैन ने कहा कि उत्तराखंड हमेशा भाईचारे और शांति का प्रतीक रहा है। उत्तराखंड के लिए सभी धर्म और जाति के लोगों ने संघर्ष किया है लेकिन आज कुछ लोग अलगाव की बात कर उत्तराखंड का अमन चैन खत्म करना चाहते है।

शहर काजी ने कहा कि उत्तराखंड और शहर विभिन्न धर्म संप्रदाय का एक गुलदस्ता है लेकिन पिछले कुछ समय से कुछ अराजक तत्व शहर एवं प्रदेश का माहौल ख़राब करने का काम निरंतर कर रहे हैं।

सभा का संचालन पूर्व  राज्य मंत्री याकूब सिद्दीकी ने किया तथा इंदु नौटियाल, सुरेंद्र सजवान, शंभु मंमगाई, नवनीत गुसाईं प्रभात डंडरियाल, अनंत प्रकाश, यामीन अंसारी, रईस फातिमा, सुलेमान अली, मदन लाल, त्रिलोचन भट्ट, इलियास अंसारी, अलमासुद्दीन सिद्दीकी आदि ने भी अपने विचार रखे।

ज्ञापन देने वालों में मुख्य तौर पर राव नसीम अहमद, श्याम लाल नाथ,अनिल नेगी, सोनू खान, तौफीक खान, सईद जमाल, तौसीर खान, तनवीर खान, असलम सिद्दीकी, रईस राजा, शाद सिद्दीकी, नईम कुरैशी, खुर्शीद अहमद, जाहिद सैफी, सैयद उवैश, रियाजुल हक, डॉ एम एम अंसारी, इस्तेखार अहमद, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top