Breaking News
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
विधानसभा निर्वाचन 2027 देहरादून के, 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में, 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 14वें दीपावली मेले में किया प्रतिभाग।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
मुख्यमंत्री धामी ने मॉडल प्राथमिक विद्यालय नगला तराई का किया लोकार्पण।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
जनपद दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
दीपावली के अवसर पर सीएम धामी ने, राज्य के कार्मिकों को दी बड़ी सौगात, 30 दिन के तदर्थ बोनस को मंजूरी।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।
श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय खेलोत्सव 2026 का रंगारंग समापन।

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद, बढ़ाई गई सलमान खान की Y प्लस सिक्योरिटी।

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद, बढ़ाई गई सलमान खान की Y प्लस सिक्योरिटी।

देहरादून/मुंबई :- दशहरे के दिन एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे शहर में सनसनी फैल गई। इस हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अब तक कुछ गिरफ्तारियां भी हुई हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों ने खुलासा किया है कि उन्हें हत्या के लिए पहले से ही पैसे दिए गए थे।

इस हत्या के बाद सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। सलमान को Y प्लस सुरक्षा दी गई है, जो अत्यधिक खतरों को देखते हुए दी जाती है। फिलहाल सलमान खान ने खुद को लोगों से दूर कर लिया है और किसी भी फिल्म सेट पर काम नहीं कर रहे हैं। उनका परिवार भी प्रशंसकों से उन्हें कुछ समय के लिए अकेला छोड़ने की अपील कर रहा है।

क्या है Y प्लस सुरक्षा और इसमें कितना खर्च होता है?
Y प्लस सुरक्षा के तहत सलमान खान के चारों ओर 25 सुरक्षा कर्मियों का घेरा होता है, जिसमें 2 से 4 NSG कमांडो और पुलिस बल शामिल होते हैं। सुरक्षा टीम तीन शिफ्टों में काम करती है, और इसमें बुलेटप्रूफ गाड़ियां भी होती हैं। सलमान के पास भी पहले से एक बुलेटप्रूफ कार है, जिसे उन्होंने हाल ही में खरीदा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सुरक्षा में करीब 12 लाख रुपये प्रति महीने का खर्च आता है। अगर सालभर सलमान को Y प्लस सुरक्षा दी जाती है, तो यह खर्च करीब 1.5 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। जानकारों के अनुसार, सलमान की सुरक्षा पर सालाना खर्च 3 करोड़ रुपये तक हो सकता है, जिसमें मुंबई पुलिस के जवान, पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड और अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं शामिल हैं।

बाबा सिद्दीकी की हत्या और उसके बाद सलमान खान की सुरक्षा का मुद्दा फिलहाल चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top