Breaking News
काशीपुर से सड़क मार्ग से खटीमा पहुंचे सीएम धामी, बुलडोजर से भी हुआ भव्य स्वागत, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब।

मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर में, मां बाल सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर, प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सुख-शांति की कामना की।

स्वास्थ्य मंत्री ने ऋषिकेश में राजकीय चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, कहा लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त।

महेंद्र भट्ट ने की गोचर में दिल्ली, देहरादून, पंतनगर से नियमित उड़ान की मांग।

दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत, मसूरी विधानसभा के मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का किया शुभारंभ, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी।

चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार-ऋषिकेश में, आज से वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने शुरू, इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री।

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे सीएम धामी, कहा राज्य में स्थापित होंगे दो आधुनिक “साहित्य ग्राम।

प्रदेश के नारी निकेतनों में होगी, मनोचिकित्सकों की नियुक्ति, रेखा आर्या।

LPG गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित वाहनो से ही हो, डीएम सविन बंसल।

जस्टिस संजीव खन्ना होंगे देश के 51वें मुख्य न्यायाधीश, 11 नवंबर को लेंगे शपथ।

देहरादून/नई दिल्ली :- जस्टिस संजीव खन्ना भारत के 51वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) बनने जा रहे हैं। मौजूदा चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने अपने उत्तराधिकारी के रूप में जस्टिस खन्ना का नाम केंद्र सरकार को भेज दिया है। डीवाई चंद्रचूड़ 10 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे, जिसके बाद 11 नवंबर को जस्टिस खन्ना नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। उनका कार्यकाल 13 मई, 2025 तक रहेगा।

सरकार ने मांगा था नाम
परंपरा के अनुसार, केंद्र सरकार ने 12 अक्टूबर को मौजूदा चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ से उनके उत्तराधिकारी का नाम मांगा था। इसके जवाब में जस्टिस चंद्रचूड़ ने जस्टिस संजीव खन्ना को अपने उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तावित किया है। सरकार की मंजूरी के बाद, 11 नवंबर से जस्टिस खन्ना की नियुक्ति प्रभावी हो जाएगी।

संजीव खन्ना का कानूनी सफर
जस्टिस खन्ना का कानूनी करियर बेहतरीन रहा है। उन्होंने 1983 में दिल्ली बार काउंसिल में नामांकन के साथ अपने करियर की शुरुआत की। उन्हें 2005 में दिल्ली उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया और 2006 में स्थायी न्यायाधीश बने। 2019 में वे सीधे सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश बने, बिना किसी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का पद संभाले।

जस्टिस खन्ना के इस नए कार्यकाल से न्यायिक प्रक्रिया में उनकी विशेषज्ञता और योगदान से देश को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top