Breaking News
धामी सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में, 28 हजार से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी।

डीएम सविन बंसल की संवेदनशील पहल, नारी निकेतन की संवासिनियों को मिला आत्मीयता व स्नेह का अनुभव।

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में सभी विद्यालयों की भागीदारी अनिवार्य, डाॅ. धन सिंह रावत।

केन्द्रीय बजट 2026-27 विकसित भारत-2047 और, आत्मनिर्भर उत्तराखंड का सशक्त रोडमैप, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। 

गढ़वाल और कुमाऊँ में एक-एक, स्पिरिचुअल इकोनॉमिक ज़ोन की स्थापना की दिशा में तेजी से कार्य, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने, जमरानी बहुउद्देशीय बांध परियोजना के अंतर्गत चल रहे, निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण। 

जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में, भिक्षावृत्ति के विरुद्ध कार्रवाई दो बालकों का रेस्क्यू।

गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में, कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक, 16 फरवरी को लोक भवन घेराव को लेकर हुई चर्चा। 

मनसा देवी की भूस्खलन प्रभावित पहाड़ियों का अध्ययन, देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने किया निरीक्षण।

तेंदुए के हमले में दो बच्चों की मौत, मासूमों को घर के आंगन से उठा ले गया तेंदुआ।

देहरादून/नानकमत्ता :- कुमाऊं में वन्यजीवों का आतंक थम नहीं रहा है। तेंदुओं के हमले में दो बच्चों की मौत हो गई। ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता क्षेत्र में रनसाली रेंज के प्लाट संख्या चार के समीप ग्राम बिचवा भूड़ निवासी कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा खेती-बाड़ी करते हैं। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे उनका 11 वर्षीय बेटा गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी घर के आंगन में खेल रहा था। तभी गन्ने के खेत से निकला तेंदुआ गोपी की गर्दन पकड़कर खींच ले गया। माता-पिता और परिजनों के शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे ग्रामीण खेत की ओर दौड़ पड़े। इस पर तेंदुआ जंगल में भाग गया। गंभीर रूप से घायल गोपी को सितारगंज उपजिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी घटना में धरमघर वन रेंज के औलानी गांव में दादी के साथ आंगन में बैठी दो वर्ष की मासूम को गुलदार उठाकर ले गया। पास में ही घास काट रही महिलाओं ने हो-हल्ला मचाया तो वह घर के पीछे मासूम के शव को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। उसके बाद से गुलदार गांव के आसपास गुर्रा रहा है। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना के बाद प्रशासन वन विभाग, राजस्व व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top