Breaking News
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
फ्लड का अलर्ट किया जारी, आठ जिलों में प्रशासन अलर्ट मोड पर।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
भगवानपुर से समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ, संत रविदास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान, सीएम धामी।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
देहरादून में मतदाता सूची पुनरीक्षण तेज, 5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस, डीएम डॉ..आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं, निर्माण कार्यों के लिए ₹ 676 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
SIR के दूसरे चरण में जारी नोटिसों की सुनावाई शुरु, मतदाताओं के नजदीकी बूथ स्तर पर लगाएं जाएंगे कैंप। 
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान, डीएम डॉ. आशीष चौहान।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर, जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।
राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान, डाॅ. धन सिंह रावत।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने, केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव हेतु, अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने, केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव हेतु, अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।

देहरादून :- शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव हेतु अपनी दावेदारी प्रस्तुत की उन्होंने अपनी दावेदारी का प्रस्ताव प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अनुपस्थिति में उनके निर्देश पर वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी एवं प्रदेश अध्यक्ष के सलाहकार सरदार अमरजीत सिंह को सौंपा।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी उन पर विश्वास व्यक्त करती है तो वह पार्टी को केदारनाथ विधानसभा में निश्चित तौर पर जीत दिलाने का काम करेंगे। क्योंकि लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक तौर पर केदारनाथ विधानसभा में उनकी सक्रियता है। भारतीय जनता पार्टी ने जिस तरीके से पिछले 7 सालों में केदारनाथ विधानसभा की उपेक्षा की है, उसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। आज मुख्यमंत्री भले ही उपचुनाव को देखकर वहां ताबड़तोड़ घोषणाएं कर रहे हो लेकिन सरकार को पिछले 7 सालों से केदारनाथ में इन घोषणाओं की याद क्यों नहीं आई पहले इतने मंत्रियों ने वहां का दौरा क्यों नहीं किया जब केदारनाथ की जनता आपदा से त्रस्त थी तब किसी मंत्री और भाजपा के किसी बड़े नेता ने लोगों की शुद्ध नहीं ली जब वहां स्थानीय लोगों का व्यापार चौपट हो रहा था जब हक हकूकधारी अपने हक की लड़ाई लड़ रहे थे तब भाजपा क्यों सोई हुई थी ये जनता भाजपा नेताओं से पूछ रही है मगर भाजपा के पास जनता के सवालों का कोई जवाब नहीं है ।

शीशपाल सिंह बिष्ट ने कहा कि केदारनाथ की पढ़ी-लिखी जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आने वाली वहां की जनता भाजपा के चुनावी लॉलीपॉप और छटपटाहट भली-भांति समझ केदारनाथ धाम में 280 किलो सोना पीतल में कैसे बदला उसका जवाब आज तक किसी को नहीं मिला केदारनाथ धाम की प्रतिष्ठा के साथ खिलवाड़ क्यों हुआ और अभी केदारनाथ धाम से दिल्ली ले जाई गई शीला वापस क्यों नहीं आई कई ज्वलंत सवाल है जिनके जवाब भाजपा को देने पड़ेंगे।

प्रदेश प्रवक्ता बिष्ट ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव को कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर लड़ेगी और बद्रीनाथ व मंगलोर विधानसभा उप चुनाव का इतिहास केदारनाथ में दोहराया जाएगा। भाजपा चाहे जीतने भी  प्रयास कर ले जीतने के लिए जनता को चाहे प्रलोभन दे दे जितना भी तंत्र का दुरुपयोग करें लेकिन भाजपा केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव भारी मतों से हारेगी यह वहां की जनता ने तय कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top