Breaking News
सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने दिए कड़े निर्देश।

महासू देवता मंदिर में पूजा अर्चना कर, करोड़ो देशवासियों के प्रेरणास्रोत नरेन्द्र मोदी को दी लम्बे कार्यकाल की बधाई, मंत्री खजानदास।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया, “सडक सुरक्षा जीवन रक्षा” अभियान जागरूकता अभियान।

परमपूज्य ब्रह्मलीन श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज के, महानिर्वाण दिवस पर किया गुरु का सिमरन।

सीएम धामी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर, उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

उत्तराखंड विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति जारी, विज्ञान आधारित विकास, नवाचार और आत्मनिर्भर उत्तराखंड को मिलेगा नया आधार।

कैंचीधाम मेले की तैयारियां को लेकर, मुख्य सचिव ने रूट प्लान और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश।

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की, ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति।

परफ्यूमरी एवं सगन्ध अनुसंधान एवं विकास संस्थान में 11 व 12 जून को दालचीनी विषयक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार, गणेश जोशी।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या पहुंची चंद्रेश्वर महादेव मंदिर, महादेव का किया रूद्राभिषेक, देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि कामना की ।

देहरादून:-आज महाशिवरात्रि के इस पावन दिन पर उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून स्थित प्राचीन चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक एवं जलाभिषेक के साथ पूजा अर्चना की,इस अवसर पर देवों के देव महादेव से समस्त देश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। कहा कि भगवान भोलेनाथ से मेरी मंगल कामना है कि यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को नई ताकत भी दे। साथ ही उत्साहपूर्वक मनाया जाने वाला यह पर्व सबके जीवन में शांति और समृद्धि लेकर आए। यह महापर्व हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा लेकर आए और अमृतकाल में देश के संकल्पों को नई ताकत भी दे।

महाशिवरात्रि भगवान शिव की सबसे बड़ी रात्रि के रूप में जानी जाती है। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च यानी आज देशभर में मनाया जा रहा है। इस दिन भक्त दिन भर उपवास रखते हैं। गरुड़ पुराण, पदम पुराण, स्कन्द पुराण, शिव पुराण और अग्नि पुराण में शिवरात्रि पर्व की महिमा का वर्णन मिलता है। बता दे कि महाशिवरात्रि पर्व के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन शिव-पार्वती विवाह बंधन में बंधे थे। देश में बनारस, प्रयागराज, अयोध्याधाम, चित्रकूट, उज्जैन, हरिद्वार, ऋषिकेश, नासिक, मंडी समेत सभी देवालयों और शिवालयों में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। शिवभक्त मंदिरों में, गंगा और अन्य नदियों के पावन तटों पर भोलेनाथ की पूजा अर्चना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top