Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

प्रधानमंत्री मोदी आज पहुंचेंगे काशी, देश को देंगे 23 विकास परियोजनाओं की सौगात।

प्रधानमंत्री मोदी आज पहुंचेंगे काशी, देश को देंगे 23 विकास परियोजनाओं की सौगात।

प्रधानमंत्री काशी की 380.13 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण।

24 आईपीएस ऑफिसर सुरक्षा व्यवस्था की संभालेंगे कमान। 

देहरादून/वाराणसी :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर करीब दोपहर 1:45 बजे काशी पहुंचेंगे। यहीं से काशी और देश को 6,611.18 करोड़ की 23 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें काशी की 380.13 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और 2874.17 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। सिगरा स्टेडियम के दूसरे और तीसरे चरण के निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी होगा। इस स्टेडियम में 27 में से 22 ओलंपिक खेलों के लिए तैयारी, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के आयोजन की सुविधा है।

पीएम मोदी रविवार को बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हरिहरपुर स्थित आरजे शंकरा नेत्र चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे। साथ ही कांचीकामकोटि पीठ के शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती की मौजूदगी में प्रधानमंत्री प्रबुद्धजनाें से संवाद भी करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री अपराह्न चार बजे सिगरा स्टेडियम पहुंचेंगे। स्टेडियम से ही देश की 23 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी, बागडोगरा, दरभंगा, आगरा एयरपोर्ट के नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण का शिलान्यास करेंगे। रीवा, मां महामाया, अंबिकापुर और सरसावा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद इन एयरपोर्ट की यात्री आवागमन से जुड़ी संयुक्त क्षमता सालाना 2.3 करोड़ से अधिक यात्रियों की हो जाएगी।

स्टेडियम में ही प्रधानमंत्री की जनसभा होगी। इसमें 20 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। ओलंपिक संघ के पदाधिकारी और 373 खिलाड़ी भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट पर करेंगे। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी रहेंगे। प्रधानमंत्री शाम सवा छह बजे काशी से रवाना हो जाएंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने बताया कि काशी आगमन पर प्रधानमंत्री का स्वागत ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा से किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत की तैयारी की है। बाबतपुर इंटरनेशल एयरपोर्ट से सिगरा स्टेडियम तक स्वागत क प्वाइंट तय कर दिए गए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शहर आगमन के दौरान रविवार को 24 आईपीएस ऑफिसर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। एसपीजी के अभेद्य घेरे में रहने वाले प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में एनएसजी व एटीएस के कमांडो, केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के अफसर, सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवानों के अलावा पब्लिक के बीच पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर बाबतपुर एयरपोर्ट से सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम तक शनिवार को उनकी डमी फ्लीट का ग्रैंड रिहर्सल किया गया।

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल और एडीजी सुरक्षा रघुवीर लाल ने पुलिस अफसरों और कर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया। प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कमिश्नरेट की फोर्स के अलावा गैर जनपद से नौ आईपीएस, 14 एडिशनल एसपी, 25 डिप्टी एसपी, 43 इंस्पेक्टर, 361 दरोगा और 2044 हेड कांस्टेबल / कांस्टेबल आए हैं। पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी सुरक्षा कर्मी अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मुस्तैदी के साथ तैनात रहेंगे। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top