Breaking News
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में गोल्डन कार्ड पर मिल रहीं अनुमन्य चिकित्सा सुविधाएं।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए, ₹22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
त्योहारों से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, मिठाई की दुकानों पर छापेमारी तेज।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को उत्तराखंड स्थापना दिवस समारोह के मुख्य होंगे अतिथि, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने, भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
गृहमंत्री अमित शाह का आगामी 6 नवंबर को देहरादून प्रस्तावित दौरे को लेकर, बीजेपी ने संगठनात्मक तैयारियां की तेज।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सेब की अति सघन बागवानी का, प्रशिक्षण लेने 28 किसानों के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से, राज्य सरकार कर रही जरूरतमंद व प्रभावित बच्चों को आर्थिक संबल प्रदान, मंत्री रेखा आर्या।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने, राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों साथ की बैठक।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने, राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों साथ की बैठक।

खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया, ट्रेनिंग कैंप सहित उनसे जुड़े कई विषयों पर हुई विस्तार से चर्चा।

खिलाड़ियों की परफेक्ट ‘हैंड होल्डिंग’ के लिए विदेशी कोच भी कराए जाएंगे उपलब्ध, प्रदेश के हर जनपद से निकाली जाएगी ‘टॉर्च रिले।

देहरादून :-  खेल मंत्री रेखा आर्या ने आज विधानसभा में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी को लेकर उत्तरांचल ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया और उनके कैंप पर संघ के साथ विमर्श किया गया। संघ के अनुसार चयनित खिलाड़ियों का पहला कैंप इसी महीने की 26 तारीख से शुरू होगा और भविष्य में इसका विस्तार किया जाएगा। 

बैठक में खिलाड़ियों के लिए उत्कृष्ट कोच मुहैया करवाने पर भी सर्वसम्मति बनी और तय किया गया कि कोच चाहे देश के भीतर के हों या विदेश से हो, उनको खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। खेल मंत्री रेखा आर्या ने हमारे हर खिलाड़ी कि सही से ‘हैंड होल्डिंग’ हो इसके लिए सरकार किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि राज्य सरकार ने नेशनल गेम्स की पदक तालिका में टॉप फाइव में आने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि राज्य की झोली में अधिक से अधिक पदक आएं इसके लिए सभी जरूरी कदम लगातार उठाये जा रहे हैं। खेल मंत्री के मुताबिक खेल विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया गया है कि अगले साल होने वाले राष्ट्रीय खेलों में राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को इनाम के तौर पर मौजूदा के मुकाबले दोगुनी धनराशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य में अभी राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी को छह लाख की नकद राशि मिलती है। यदि वित्त विभाग की ओर से मंजूरी मिलती है तो यह राशि 12 लाख रुपये हो जाएगी। इसी तरह अन्य पदकों पर भी राशि में बढ़ोतरी होगी।

खेल मंत्री ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों में 38 ही खेल आयोजित किए जाएंगे। इसमें 34 खेल पूर्व से शामिल खेल होंगे जबकि चार राज्य से जुड़े खेल शामिल किए जाएंगे। इन चार खेलों में से मलखम्ब और योग को तय कर लिया गया है जबकि शेष बचे दो खेलों पर निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में लिया जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि राष्ट्रीय खेलों से पहले प्रदेश के सभी जनपदों में ‘टॉर्च रैली’ निकाली जाएगी और ज़्यादा से ज़्यादा खिलाड़ियों और लोगों को इस से जोड़ा जाएगा।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के लिए हर स्तर पर उत्तरांचल ओलंपिक संघ को सहयोग दिया जा रहा है और हम सभी के साझा प्रयास यही हैं कि बेहतरीन खिलाड़ी प्रदेश में तैयार किए जाएंगे। हम उत्तराखण्ड को खेलों में सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है और हम प्रदेश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य हेतु संकल्पित है।

इस अवसर पर बैठक में प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल प्रशांत आर्य, उत्तरांचल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी, सीईओ चेतन गुरुंग, महासचिव डी के सिंह, ट्रेज़रर महेश जोशी, सदस्य प्रमोद चौधरी सहित खेल विभाग के अन्य आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top